फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki Drop 2: शाहरुख खान का हाथ थामे दिखीं तापसी पन्नू, इस दिन रिलीज होगा 'लुट पुट गया' गाना

Tue, 21 Nov 2023 10:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और तापसी पन्नू अपनी आवैटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म से इसके नए गाने 'लुट पुट गया' का एक पोस्टर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
लुट पुट गया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और तापसी पन्नू अपनी आवैटेड फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म से इसके नए गाने 'लुट पुट गया' का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। ये फिल्म का पहला गाना होगा, जिसे शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (मनु) पर फिल्माया गया है। ये गाना बुधवार को रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

मेकर्स ने जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म का अगला गाना 'लुट्ट पुट गया' रिलीज होगा, जिसमें शाहरुख और मुख्य अभिनेत्री तापसी पन्नू के बीच की केमिस्ट्री दिखाई जाएगी। यह गाना 22 नवंबर यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। इस दिन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का जन्मदिन है। एक नया पोस्टर जारी किया है जिसे डंकी ड्रॉप 2 कहा गया है और पोस्टर के साथ गाने के कल रिलीज करने की घोषणा की है।

डंकी - फोटो : social media
बता दें किइससे पहले फिल्म का पहला वीडियो 'डंकी ड्रॉप 1' शेयर किया गया था जिसने सभी का ध्यान खींचा था और लोगों को काफी पसदं आया। इसके बाद फिर फिल्म का पोस्टर सामने आया जिसमें प्यार, दोस्ती और घर से जुड़ी पुरानी यादें भी हैं। अब, मेकर्स बुधवार को रिलीज होने वाले 'डंकी ड्रॉप 2' के 'लुट पुट गया' के साथ म्यूजिक के शानदार सफर पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि, 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, धर्मेंद्र और विक्की कौशल कैमियो भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है और यह इस साल 22 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: रुबीना से लेकर बिपाशा तक इन हसीनाओं ने कराया बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें