एयरपोर्ट पर दिखे शाहरुख
शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट परिसर में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहना रखा था और अपने लुक को ब्लैक शेड्स और हेयर बैंड से कंपलीट किया था। वायरल वीडियो में शाहरुख को एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करते देखा जा सकता है।
फैंस जमकर कर रहे तारीफ
जांच के दौरान अभिनेता अपने दस्तावेज़ दिखाते हुए बड़ी सी मुस्कान के साथ नजर आए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद फैंस जमकर कमेंट करने लगे। फैंस अभिनेता के विनम्र स्वभाव की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'डंकी' में दिखाई देंगे। हाल ही फिल्म का टीजर और पहला गाना रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
डंंकी में नजर आएंगे किंग खान