फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs Cruise Case: शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को जारी हो सकता है तीसरा समन, दूसरे समन के बाद मांगा था समय

Tue, 16 Nov 2021 09:58 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने तबियत खराब होने का हवाला देकर जांच टीम से समय मांगा था।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान, पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को तीसरा समन भी जारी किया जा सकता है। दरअसल, इस मामले में पूजा को पहले दूसरा समन भी जारी किया गया था। जिसके लिए उन्होंने जांच एजेंसी ने थोड़ आर समय मांगा था। मुंबई पुलिस के मुताबिक ड्रग-ऑन-क्रूज जबरन वसूली मामले में अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। 

गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग बस्ट मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के खिलाफ एसआईटी जबरन वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। इसी मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। हालांकि, उन्होंने तबियत खराब होने का हवाला देकर जांच टीम से समय मांगा था।

विज्ञापन


आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल इस मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। आर्यन को 2 अक्टूबर को मुंबई में क्रूज  रेव पार्टी के दौरान हुई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आर्यन पर ड्रग्स लेने का आरोप भी लगा था। इस मामले में आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में आर्यन करीब 28 दिन तक मुंबई की ऑर्थर जेल में बंद था। तीन बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद आखिरकार उसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमातन दे दी थी।  फिलहाल आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा भी जमानत पर छूट चुके हैं। लेकिन इस मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी टीम अभी भी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें