फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: 'बॉक्स ऑफिस की सफलता से स्वादिष्ट कुछ भी नहीं', 2023 के शानदार सफर पर बोले आयुष्मान खुराना

Thu, 14 Dec 2023 05:52 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म ने आयुष्मान के करियर को नया पंख दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने अपने साल 2023 के शानदार सफर पर बात की। इसके अलावा उन्होंने यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किए पर अपनी राय व्यक्त की और 'ड्रीम गर्ल 2' के निर्माता और टीम को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन


साल 2023 ने दिया प्यार और सम्मान
एक बातचीत के दौरान आयुष्मान ने साल 2023 के शानदार सफर पर बात करते हुए कहा कि उनका यह साल बहुत खास रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरा यह साल पेशेवर तौर पर बहुत खास रहा है, इस साल ने मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है। मेरी सिनेमाई पसंद के लिए टाइम मैगजीन ने फिर से सम्मानित किया, जोकि मेरे लिए वास्तव में विनम्र था।' वहीं, भारत के लिए यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किए पर आयुष्मान ने कहा, 'मुझे गर्व है कि मैंने विश्व स्तर आयोजित एक कार्यक्रम में भारत और भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया।' 

यह भी पढ़ें: Bollywood: इन PAK कलाकारों ने बॉलीवुड में चलाया अभिनय का जादू, लीड कलाकार की जगह बटोरी सारी लाइमलाइट
विज्ञापन


दो बार टाइम द्वारा सम्मानित किए जाने पर कही यह बात
अभिनेता ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मुझे बहुत खुशी हुई कि हमारी संस्कृति और हमारा सिनेमा जोर-शोर से दुनिया के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। तीन साल में दो बार टाइम द्वारा पहचाना जाना मेरे लिए अविश्वसनीय है। मुझे खुशी है कि वे मानते हैं कि मेरा काम सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।'
विज्ञापन


'ड्रीम गर्ल 2' की निर्माता एकता कपूर को दिया धन्यवाद
'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता को लेकर अभिनेता ने कहा, 'साल 2023 मेरे लिए शानदार था। इस साल रिलीज हुई मेरी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सुपरहिट रही है।' उन्होंने कहा, 'बॉक्स ऑफिस की सफलता से ज्यादा स्वादिष्ट कुछ भी नहीं है। मुझे एक ऐसी ही फिल्म का इंतजार था। मेरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। एक अभिनेता हर शुक्रवार को जीते और मरते हैं और मुझे खुशी है कि मैं ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज के शुक्रवार का जश्न मना सका। मैं इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर, निर्देशक राज शांडिल्य को एक ऐसी फ्रेंचाइजी देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें: David Dhawan: एक बार फिर डेविड और वरुण धवन की जोड़ी करेगी दर्शकों का मनोरंजन! इस फिल्म में साथ करेंगे काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें