फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

David Dhawan: एक बार फिर डेविड और वरुण धवन की जोड़ी करेगी दर्शकों का मनोरंजन! इस फिल्म में साथ करेंगे काम

Thu, 14 Dec 2023 05:45 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन और डेविड धवन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि ये पिता-पुत्र की जोड़ी अप्रैल 2024 से अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
डेविड धवन, वरुण धवन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक डेविड धवन अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' जैसी सुपरहिट फिल्मों से पिता-पुत्र की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार फिर अपनी चौथी फिल्म के साथ वरुण धवन और डेविड धवन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि ये पिता-पुत्र की जोड़ी अप्रैल 2024 से अपनी नई फिल्म शुरू करने जा रही हैं।
विज्ञापन


लव लाइफ पर आधारित होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड अपने बेटे वरुण के साथ काम करने के लिए एक विशेष स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। आखिरकार उन्हें इस तरह की स्क्रिप्ट मिल गई है, जो परिवारिक और मनोरंजन से भरपूर है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वरुण धवन के साथ दो अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन भी इस फिल्म में अपने पिता के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि डेविड की यह फिल्म कॉमेडी फिल्म होगी। यह फिल्म वरुण के किरदार के लव लाइफ पर आधारित होगी।

यह भी पढ़ें: Animal BO Collection: एनिमल की विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई, बनी 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर कमाने वाली 8वीं फिल्म
विज्ञापन


भारत ही नहीं विदेश में होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए दो मुख्य अभिनेत्रियों के लिए कास्टिंग चल रही है। निर्माता इस फिल्म के लिए दो ए-लिस्टर्स को साइन करना चाह रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा दो अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में होगी। वहीं, कहा जा रहा है कि कई अनुभवी कॉमेडी कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि डेविड की इस फिल्म की शूटिंग भारत में ही नहीं विदेश की जाएगी। 
विज्ञापन


2025 में होगी रिलीज
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी द्वारा बैनर टिप्स एंटरटेनमेंट के तहत किया जाएगा। डेविड और वरुण धवन की इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू होगी। वहीं, इस फिल्म को साल 2025 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: बेटी राहा के जन्म के बाद तुरंत 'एनिमल' के सेट पर लौट आए थे रणबीर, शूट किया था ये सीक्वेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें