इस दिन दिखेगी पूजा की झलक
25 जुलाई को आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक लोगों के साथ साझा कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करके दी है। वीडियो में आयुष्मान यानी पूजा रॉकी (रणवीर सिंह) से बात करती हुई नजर आ रही है। वह बताती है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 25 जुलाई को सामने आएगा। साथ ही इस प्रोमो वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। यह फिल्म अपने तय समय 25 अगस्त को रिलीज होगी।
Shafaq Naaz: अविनाश के साथ फलक के क्लोज बॉन्ड पर शफक ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात
फिल्म को री शूट करने की खबरें आई थी सामने
बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि फिल्म के कुछ दृश्यों को दोबारा शूट किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया था कि मेकर्स को फिल्म के कुछ दृश्यों में सुधार की गुंजाइश नजर आई जिसकी वजह से इसके कई सीन को जल्दी जल्दी फिर से शूट करना पड़ा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एकता कपूर और निर्देशक राज शांडिल्य ने फिल्म का पहला कट देखा। वे परिणाम से खुश थे, लेकिन उन्हें यह भी लगा कि वे कुछ चीजें बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने आयुष्मान से लेकर अन्य अभिनेताओं और तकनीशियनों तक से बात की और वे सभी कुछ हिस्सों की फिर से शूटिंग के लिए तुरंत सहमत हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोबारा शूटिंग 12 दिनों तक चली और 15 जुलाई को मुंबई में पूरी हुई।
Ajay Devgn Kajol: 'कभी अपनी गलती नहीं मानती मेरी पत्नी', अजय के इस सवाल का काजोल ने दिया मजेदार जवाब