बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इन दिनों अविनाश सचदेव और फलक नाज के अफेयर के रूमर्स हैं। वहीं अब इन पर एक्ट्रेस की बहन शफक नाज ने बात की है।
बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में रोमांस की भी बयार बह रही है। फिलहाल शो में अविनाश सचदेव को फलक नाज से मोहब्बत हो गई है। एक एपिसोड के दौरान, अविनाश ने फलक को प्रपोज भी किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें फिलहाल डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब फलक की बहन शफक ने बिग बॉस ओटीटी 2 में फलक और अविनाश के अफेयर के रूमर्स पर रिएक्शन दिया है।