फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dono: सनी के छोटे बेटे राजवीर की डेब्यू फिल्म 'दोनों' हुई रिलीज, बॉबी देओल ने भतीजे के लिए लिखा प्यारा नोट

Thu, 05 Oct 2023 08:03 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल लंबे समय से अपनी डेब्यू फिल्म 'दोनों' को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी पांच अक्टूबर को उनकी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
बॉबी देओल, राजवीर देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल लंबे समय से अपनी डेब्यू फिल्म 'दोनों' को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी पांच अक्टूबर को उनकी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही उनके चाचा और एक्टर बॉबी देओल ने नई शुरुआत के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। गुरुवार को बॉबी देओल ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह राजवीर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


राजबीर को लेकर कही यह बात
इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बॉबी देओल ने उनकी सफलता की कामना करते हुए उनके उत्साह और गर्व को व्यक्त करते हुए लिखा, ''मैं आज रात का इंतजार नहीं कर सकता! बेटा आपने इस दिन के लिए बहुत मेहनत की है और आखिरकार, वह पल आ गया है, जब हम सभी आपको बड़े पर्दे पर अपना सपना जीते हुए देखेंगे। 28 साल पहले यह दिन मेरी जिंदगी का बहुत खास दिन था जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी और आज यह और भी खास हो गया है क्योंकि मेरे राजवीर की पहली फिल्म रिलीज हो रही है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है! भगवान आपका भला करे!!"
 



रणबीर कपूर की फिल्म में आएंगे नजर
इसके बाद राजवीर ने अपने चाचा के हार्दिक संदेश से प्रभावित हुए उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, "बहुत बहुत धन्यवाद चाचू।" परिवार की सराहना का यह मधुर पल प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल अगली बार रणबीर कपूर-स्टारर एनिमल में नजर आएंगे। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर की बेटी की तारीफ, आयरा के लिए भाईजान ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें