फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश की मौत के बाद डिंपल फिर पर्दे पर

Fri, 09 Aug 2013 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पति राजेश खन्ना की मौत के बाद पहली बार अभिनेत्री डिंपल कपाडिया बडे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह होमी अदजानिया की अगली फिल्म 'फाइडिंग फैनी फर्नाडीज' के लिए आने वाले महीने में शूटिंग शुरु करेंगी।
विज्ञापन

  इससे पहले डिंपल जिस फिल्म में नजर आयी थी वह भी होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल' ही थी। डिंपल से जुड़े लोगों की मानें तो डिंपल फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा बनने को राजी नहीं थी।
लेकिन वह होमी अदजानिया को मना नहीं कर पायी क्योंकि वह काफी समय से उन्हें जानती हैं। डिंपल फिल्मों में वैसे भी काफी दिनों से सक्रिय नहीं हैं। 'कॉकटेल' के बाद फिर उनकी कोई फिल्म नहीं आई है।
विज्ञापन

  डिंपल की यह ‌फिल्म एक शॉर्ट फिल्म है, जो कोंकणी-अंग्रेजी में होगी। डिंपल के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, नसीरूद्दीन शाह और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें