फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किसी की हो जाएंगी अभिनेत्री दिया मिर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री से निर्माता बनी दिया मिर्जा 18 अक्टूबर को अपने बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी करने जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो शादी दिल्ली में होगी जिसमें करीबी रिश्तेदार व दोस्त शामिल होंगे।
विज्ञापन


एक करीबी सूत्र के अनुसार, "शादी में करीबी रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल होगें। दिया और साहिल आर्य समाज में यकीन करते हैं और उनकी शादी इसी के रीति रिवाजों के अनुसार होगी। हालांकि इस बारे में खुलासा नहीं हुआ कि दिया मुंबई में कोई पार्टी रखेंगी या नहीं।"
विज्ञापन

हनीमून अभी तय नहीं

इन दिनों दीया 'बॉबी जासूस' के बाद अपनी दूसरी फिल्म की योजना बना रही हैं। भले ही वह अपनी दूसरी फिल्म में व्यस्त हो लेकिन हनीमून के लिए समय निकालेंगी। सूत्र ने यह नहीं बताया कि वह हनीमून के लिए कहां जाएंगी।

बॉबी जासूस भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चली हो लेकिन उसकी चर्चा हुई है। दिया मिर्जा इस बात से उत्साहित थीं। तो यह कहा जा सकता है कि दिया शादी के बाद भी फिल्मों में ‌सक्रिय रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें