फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: धर्मेंद्र ने अपने 'यार पुराने' रंजीत-अवतार से की मुलाकात, बोले- गोली...गिल अचानक मिल जाते हैं सब

Tue, 07 May 2024 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तस्वीर में धर्मेंद्र, रंजीत और अवतार कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुराते नजर आए। धर्मेंद्र ने हरे रंग की शर्ट, पैंट और टोपी पहनी थी। रंजीत सफेद ड्रेस और शॉल में नजर आए। अवतार ने नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम चुना।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, रंजीत और अवतार गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वह अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट भी साझा करते दिखते हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने 'यार पुराने' रंजीत और अवतार गिल के साथ तस्वीर साझा की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या लिखा है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने दोस्तों के साथ साझा किया यह पोस्ट
धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यादों का पिटारा खोलते नजर आते हैं और प्रशंसकों को पुराने दिनों की सैर करवाते रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने "यार पुराने" रंजीत और अवतार गिल से मुलाकात की और रीयूनियन से एक तस्वीर साझा की। सोमवार को इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र ने प्रशंसकों को तीनों की आपस में दोस्ती का सबूत दिया। अभिनेता की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
तस्वीर में धर्मेंद्र, रंजीत और अवतार कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुराते नजर आए। धर्मेंद्र ने हरे रंग की शर्ट, पैंट और टोपी पहनी थी। रंजीत सफेद ड्रेस और शॉल में नजर आए। अवतार ने नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम चुना। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, गोली... गिल…यार पुराने …अचानक मिल जाती है जब …।
विज्ञापन




फैंस कर रहे हैं प्रशंसा
धर्मेंद्र की इस तस्वीर पर फैंस प्यारे-प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आते जाते खूबसूरत आवारा सड़कों पर, कभी कभी इत्तेफाक से, कितने अंजान लोग मिल जाते हैं...।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वक्त ने समय नहीं दिया और उम्र ने इंतजार नहीं किया। दोनो हाथ से निकल गए। मगर आप महान हो सर। आपने अपनी दोस्ती को कायम रखा है।' एक और यूजर ने लिखा, वो पुराने दिन अलग थे, 'दोस्तों से मिलना, घूमना.. वो बहुत अच्छे दिन थे।'
विज्ञापन

 

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के बेबी बंप की पहली तस्वीर हुई वायरल, इन फोटोज पर दिल हार बैठे फैंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें