धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक ही सीरीज की है। जिसमें धर्मेंद्र ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाया था। यह रोल छोटा लेकिन बहुत अहम था। जब उन्होंने अपना लुक शेयर किया, तो लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे। लंबा चोगा, पगड़ी और सफेद दाढ़ी में वे बिल्कुल सूफी संत लग रहे थे। इस सीरीज का नाम है 'ताज: रॉयल ब्लड'। यह सीरीज 2023 में रिलीज हुई थी।
एक ही वेब सीरीज में नजर आए धर्मेंद्र
300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते कि उन्होंने एक वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। यह उनके करियर की इकलौती वेब सीरीज है और शायद आखिरी भी। धर्मेंद्र की एकमात्र वेब सीरीज 'ताज - रॉयल ब्लड' है, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती बने थे और लीड हीरोइन थीं अदिति राव हैदरी। इस सीरीज के दो सीजन आए थे।
सीरीज में धर्मेंद्र का लुक
इस सीरीज में धर्मेंद्र ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाया था। यह रोल छोटा लेकिन बहुत अहम था। जब उन्होंने अपना लुक शेयर किया तो लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए। लंबा चोगा, पगड़ी और सफेद दाढ़ी में वे बिल्कुल सूफी संत लग रहे थे।
यह भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर ने धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख, बोलीं- 'अगले महीने वह 90 और मैं 81 साल की हो जाती'
'ताज-रॉयल ब्लड' के बारे में
इस सीरीज में धर्मेंद्र ने सूफी संत, अदिति राव हैदरी ने अनारकली, नसीरुद्दीन शाह ने अकबर, आसिम गुलाटी ने शहजादा सलीम, जरीना वहाब ने सलीमा सुल्तान बेगम, राहुल बोस ने मिर्जा हाकिम और संध्या मृदुल ने जोधा बाई की भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी मुगल बादशाह अकबर के समय की है। यह कहानी काल्पनिक है, लेकिन असली इतिहास से प्रेरित है। इस सीरीज के दो सीजन आए थे और दोनों ही दो महीने के अंदर रिलीज हो गए थे।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन पर राम चरण-जयदीप अहलावत ने जताया शोक, लिखा- 'स्टार जिसने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया'