रत्ना पाठक शाह- संजना सांघी
- फोटो : सोशल मीडिया
'शानदार लोगों से मिलने का मौका मिला'
इस फिल्म और शूटिंग को लेकर रत्ना पाठक शाह ने कहा, 'अगर आज से छह महीने पहले कोई मुझसे कहता कि मुझे इस उम्र में बाइक से लद्दाख जाना है तो मैं हंस देती। अब यह फिल्म मेरे लिए कई मायनों में खास रही है। इसने मुझे मेरे डर और मुश्किलों का सामना करना सिखाया है और मुझे खुद पर भरोसा करना भी।' उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर आने और शानदार लोगों से मिलने का मौका मिला। यह कहानी अब हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है। वहीं, संजना सांघी ने कहा, 'जिंदगी में कुछ क्षण ऐसे होते हैं, जो वास्तविक नहीं लगते, लेकिन वे जिदंगी से बड़े होते हैं। यह रोड ट्रिप वास्तव में एक ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी रही। यह चुनौतीपूर्ण, लेकिन मजेदार थी। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 2023 में रिलीज होगी।