बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक प्रशंसकों ने वैलेंटाइन्स डे पर अलग-अलग तरह के पुरस्कार दिए हैं। एक प्रशंसक ने तो वेलेंटाइन्स डे पर उन्हें नारियल के खोल के अन्दर दिल के आकार के चॉकलेटों वाले नारियल उपहार स्वरूप भेजे।
दीपिका को उपहार के साथ हाथ से लिखा एक संदेश भी मिला जिसमें लिखा था, "उस लड़की के लिए जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।" भेजने वाले ने 14 फरवरी के दिन एक-एक कर के 24 नारियल दिन भर में दीपिका के घर पर भेजे। दूसरी तरफ दीपिका इस तरह अप्रत्याशित घटना से हैरान भी थी और खुश भी।
उन्होंने कहा, "यह जो कोई भी है, इसने मुझे बहुत प्रभावित किया। उसका विचार सबसे अलग था। इसने मेरे वेलेंटाइन्स डे को यादगार बना दिया।" इसके अलावा दीपिका को इस दिनों अनजाने लोगों से ढेरों उपहार मिले हैं।