फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'बैडिट क्वीन' जैसी होगी 'डर्टी पॉलिटिक्स'?

Mon, 18 Feb 2013 10:31 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और विवादों का यूं तो पुराना नाता है। राजनीति की भेंट चढ़ी राजस्थान की नर्स भंवरी देवी की भूमिका निभाने को लेकर मल्लिका यदि एक बार फिर विवादों के तूफान में घिर जाएं तो शायद किसी को ताज्जुब नहीं होना चाहिए। निर्देशक के.सी. बोकाडिया की फिल्म 'डर्टी पॉलीटिक्स' में मल्लिका मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म के बनने के साथ यह चर्चाएं भी शुरू हो गयी हैं कि क्या यह फिल्म शेखर कपूर द्वारा बनायी गयी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' की यादें ताजा करेगी।
विज्ञापन


इस फिल्म की इंदौर में शूटिंग के दौरान एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के सेट पर पहुंचकर मल्लिका पर यह आरोप लगाया कि वह दूसरी राजनीतिक पार्टी के कहने पर फिल्म में भंवरी देवी प्रकरण को तूल दे रही हैं। निर्देशक बोकाडिया को हालांकि इस बात का अंदेशा था कि वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म विवादों में फंस सकती है, इसलिए उन्होंने फिल्म की पटकथा में थोड़ा बदलाव कर दिया ताकि फिल्म सीधे तौर पर भंवरी देवी की कहानी न लगे।

बोकाडिया कहते हैं, "मेरी फिल्म भंवरी देवी के बारे में नहीं है। सबसे पहले तो यह बता दूं कि मल्लिका का किरदार 'भंवरी देवी' नहीं बल्कि 'अनोखी देवी' का है। दूसरी बात कि भंवरी देवी पेशे से नर्स थी। मेरी फिल्म में मल्लिका कोई नर्स नहीं है। मेरी फिल्म का यह किरदार विवादित भंवरी देवी के जीवन से बिल्कुल अलग है। लोग अनावश्यक निष्कर्ष निकाल लेते हैं।"
विज्ञापन


बोकाडिया के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, "राजनीतिक पाटिर्यो की दखलअंदाजी के बाद हमने इस पूरे मामले का हल खोजने का फैसला किया। हम नहीं चाहते थे कि शेखर कपूर की 'बैंडिट क्वीन' या एकता कपूर की 'द डर्टी पिक्चर' की तरह हमारी फिल्म भी किसी झमेले में पड़े।" बोकाडिया की सफाई के बाद भी यह चर्चा जोरों पर हैं कि डर्टी पॉलिटिक्स भी बैंडिट क्वीन की तरह एक खास वर्ग पर प्रहार करेगी। इस फिल्म में मल्लिका के साथ ओम पुरी की मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें