फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Alia: दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट को भेजा खास तोहफा, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर जताया आभार

Fri, 30 Jun 2023 06:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट को खास तोहफा भेजा है। वहीं, आलिया भी पोस्ट कर दीपिका का आभार जताती नजर आई हैं। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री से स्टार्स की कैट फाइट से लेकर दोस्ती तक की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती है। साथ ही फैंस भी इन खबरों पर खूब तवज्जो देते हैं। जहां एक समय पर अफवाहें थीं कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट एक-दूसरे से बात नहीं करती हैं, और इसके पीछे का कारण रणबीर कपूर को बताया गया था। वहीं, बीते कुछ समय से दोनों के बीच दोस्ती देखी जा रही है। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की एक्ट्रेस आलिया भट्ट को खास तोहफा भेजा है, जिसकी झलक खुद आलिया ने पोस्ट के जरिए दिखाई है। 

दीपिका ने भेजा आलिया को तोहफा

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण अपने बीच मनमुटाव की अफवाहों पर कई दफा ब्रेक लगाती नजर आई हैं। दोनों एक्ट्रेस कई मौकों पर एक-दूजे पर प्यार बरसाती देखी जाती हैं। वहीं, अब दीपिका ने आलिया को खास तोहफा भेजा है, जिसे पाकर आलिया भी दीपिका का आभार जताने से खुद को नहीं रोक पाई हैं। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दीपिका की ओर से मिले तोहफे को पकड़ी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


Captain Miller: धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, युद्ध के मैदान में खड़े नजर आए अभिनेता

आलिया ने जताया दीपिका का आभार 

दरअसल, यह दीपिका पादुकोण के कॉस्मेटिक ब्रांड का कॉस्मेटिक उत्पाद है। इस फोटो को साझा करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है, 'ब्रीज के लिए धन्यवाद दीपिका पादुकोण।' फोटो को देख साफ हो रहा है कि आलिया ने इसे कार में बैठकर क्लिक किया है। 

Afwaah OTT Release: सोशल ड्रामा 'अफवाह' की ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां देख सकेंगे नवाजुद्दीन-भूमि की यह फिल्म?

आलिया-दीपिका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट जल्द ही जेमी डोर्नन और गैल गैडोट के साथ फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के जरिए अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा आलिया, रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह पैन इंडिया फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बिग बी के साथ 'द इंटर्न' की आधिकारिक रीमेक में भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें