फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh New Car: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ों की कार, जानिए कितनी है इस रेंज रोवर की कीमत

Wed, 23 Oct 2024 08:28 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण चर्चा में हैं। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने करोड़ों की नई रेंज रोवर खरीदी है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के शानदार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चा में रहते हैं। बेटी के जन्म के बाद अब कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया है। दीपिका पादुकोण ने बेटी को 8 सितंबर को मुंबई में जन्म दिया। दीपिका ने अपनी खुशियां सोशल मीडिया पर साझा की थीं। रणवीर सिंह ने हाल ही में 4.74 करोड़ की रेंज रोवर खरीदी थी।
विज्ञापन

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह ने खरीदी नई रेंज रोवर
रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण ने पहली बेटी का स्वागत किया। इस तस्वीर में हरे रंग की गाड़ी को उनके घर के अंदर खड़ा किया गया है, जिस पर उनकी सिग्नेचर '6969' नंबर प्लेट लगी है। रणवीर ने बिल्कुल नई रेंज रोवर 4.4 एलबीडब्ल्यू खरीदी है। इस गाड़ी में कई शानदार फीचर्स भी हैं। 360 डिग्री कैमरा और 4 जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी इसके फीचर्स का हिस्सा है।

Yash: ‘केजीएफ 3’ में ‘रॉकी भाई’ की भूमिका में नजर आएंगे यश! फिल्म को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
रणवीर सिंह के पास हैं ये गाड़ियां
अभिनेता रणवीर सिंह के पास पहले से भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उन्हें शानदार गाड़ियों का शौक भी है। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर, लैम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल जैसी शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। बता दें दीपिका ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है।

Jigra Controversy: 'जिगरा' को 'सावी' की कॉपी बताने पर वासन बाला ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खुद देखें और मन बनाएं

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
सिंघम अगेन में दीपिका आएंगी नजर
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण की जगह 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर रिलीज के दौरान रणवीर सिंह को देखा गया था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को लेकर बात की थी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें