फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dange Trailer: 'दंगे' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कॉलेज में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट

Fri, 16 Feb 2024 11:04 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट की फिल्म 'दंगे' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे।
 
विज्ञापन
दंगे ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट की फिल्म 'दंगे' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने 'दंगे' का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट के बीच जबर्दस्त तकरार देखने को मिली।

'दंगे' के कलाकार

बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी दंगे एक द्विभाषी फिल्म है। इस फिल्म के हिंदी भाषी वर्जन में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा निकिता दत्ता और टीजे भानू भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी, मधु अलेक्जेंडर ने किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज और रूक्स मीडिया के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन


तमिल भाषा में इस नाम से रिलीज होगी फिल्म

वहीं, हिंदी के साथ-साथ यह फिल्म तमिल भाषा में भी बन रही है। तमिल में इसका नाम 'पीओआर' है, जिसमें अर्जुन दास, कालीदास जयराम, टीजे बानू और संचना नटराजन जैसे सितारे नजर आएंगे। निर्माताओं ने तमिल और हिंदी दोनों भाषा में ट्रेलर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें