फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTRL: 'कंट्रोल' की कहानी को देख किया क्लाइमैक्स में बदलाव, निर्देशक ने बताई फिल्म से जुड़ी कई बातें

Sat, 05 Oct 2024 10:03 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म कंट्रोल ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अनन्या के किरदार को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने बताया कि कैसे फिल्म की कहानी को देखते हुए उन्होंने क्लाइमैक्स में बदलाव किए थे।
विज्ञापन
कंट्रोल (सीटीएलआर) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कंट्रोल' निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने फिल्म में अनन्या पांडे को लीड रोल में रखा था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस फिल्म को लेकर निर्देशक ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म का अंत उन्होंने कुछ अलग सोचा था। निर्देशक ने फिल्म के संभावित सीक्वल पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कहानी के पहले ड्राफ्ट में कुछ अलग एंडिग करने की बात सोची थी।

विज्ञापन

कंट्रोल - फोटो : इंस्टाग्राम: @ananyapanday
फिल्म के अंत में किया बदलाव
फिल्म का दूसरा पार्ट बनाए जाने को लेकर बातचीत के दौरान विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा कि शायद मुझे नहीं पता, लेकिन मैं सीक्वल में विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है नैला के मामले में वह बर्बाद हो चुकी है। वह फिर से उसी गड्ढे में जा चुकी है। निर्देशक ने बताया कि कहानी ने पहले अपने अंत में मेल नहीं खाया और इन परेशानियों को देखते हुए हमने एंडिग बदल दी। उन्होंने कहा कि हमें एहसास हुआ कि कोई भी व्यक्ति सही दिमाग से इसे क्यों स्ट्रीम या शूट करेगा इसलिए बहुत जल्दी हमने इसमें बदलाव कर दिए।

Bigg Boss 18: गुफा जैसा किचन, किले जैसा बेडरूम, बेहद शानदार है बिग बॉस का नया घर

कंट्रोल (सीटीएलआर) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
विक्रमादित्य मोटवानी की निर्देशित, इस फिल्म में वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने प्रेमी के लापता होने के बाद साजिश के जाल में फंस जाती है। बात करें फिल्म की कहानी की तो फिल्में मसलन ‘अनफ्रेंडेड’, ‘होस्ट’, ‘सर्चिंग’ आदि देख चुके दर्शकों को इसमें चौंकाने वाली कहानी की तलाश जरूर रहेगी।

Vidya balan: 'कहानी' की शूटिंग के दौरान कार में कपड़े बदलती थीं विद्या बालन, निर्देशक सुजॉय घोष ने खोले कई राज

विज्ञापन

कंट्रोल (सीटीएलआर) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने फोन को दे रखी है अपनी जिंदगी की डोर
किसी न किसी ऐप या किसी वेबसाइट पर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट, अपने मोबाइल माइक और अपने कैमरे का नियंत्रण हमने अदृश्य शक्तियों को सौंप रखा है। फिल्म ‘कंट्रोल’ बताती है कि कैसे ये अदृश्य शक्तियां एआई की मदद से आपका जीवन तबाह कर सकती हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे के किरदार ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी की डोर अपने हाथ कर रखी है।

Box Office Collection: धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'देवरा', बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में 'स्त्री 2'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें