फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruise Drugs Case: एनसीबी की एसआईटी के सामने पेश नहीं हुआ आर्यन खान, पूछताछ के लिए भेजा गया था समन

Sun, 07 Nov 2021 06:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
आर्यन खान। - फोटो : PTI
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एसआईटी ने तलब किया। शनिवार को मुंबई पहुंची एसआईटी ने आर्यन खान को समन भेजा और आर्यन को आज ही पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन आर्यन खान एसआईटी के सामने पेश नहीं हुआ। एनसीबी की एसआईटी 6 मामलों की जांच कर रही है और उसमें आर्यन खान का मामला भी शामिल है। एसआईटी ने उन सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है, जो इस मामले में घिरे हुए हैं। 

विज्ञापन

अरबाज मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान के अलावा, एनसीबी की एसआईटी ने नवाब मलिक के दामाद समीर खान को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है। समीर खान को एनसीबी ने इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा ड्रग्स मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी अरबाज़ मर्चेंट को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक, एनसीबी की ये टीम क्रूज़ पर भी गई थी और क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया था।


 
 

आर्यन खान - फोटो : Aryan Khan Instagram
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि, आर्यन खान को शनिवार को समन जारी किया गया था और रविवार को एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था। संजय कुमार सिंह ने कहा, ‘हमने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।’ वहीं, एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि एसआईटी की टीम मुंबई में है, इसलिए आने वाले सप्ताह में जांच में तेजी आएगी।
 

दो अक्तूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला
जमानत पर बाहर है आर्यन खान
ड्रग्स केस में नाम सामने के बाद आर्यन खान ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में 28 दिन काटे थे। आर्यन खान को तीन अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज जहाज पर चल रही ड्रग्स पार्टी के मामले में एनसीबी द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। मामले में आर्यन की चार बार याचिका खारिज की गई थी, जिसके बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें आखिरकार जमानत मिल गई।
 
विज्ञापन

आर्यन खान - फोटो : ANI
आर्यन को 14 शर्तों पर जमानत दी गई है। जिसके मुताबिक, वो देश से बाहर नहीं जा सकता है। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेगा तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से बात नहीं करेगा और मीडिया से भी बातचीत नहीं करेगा। आर्यन को शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा। वह शुक्रवार को एनसीबी के अधिकारियों के सामने पहली बार पेश हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें