फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बात: पृथ्वी अपार्टमेंट के सील होने की खबर को सुनील शेट्टी ने बताया गलत, बोले- सिर्फ एक केस मिला है

Mon, 12 Jul 2021 10:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पृथ्वी अपार्टमेंट को किया गया सील।
  • इसी बिल्डिंग में सुनील शेट्टी का घर है।
  • फिलहाल, सुनील शेट्टी और उनका परिवार अभी मुंबई से बाहर है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी की बिल्डिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी द्वारा एक्शन लेते हुए इस बिल्डिंग को सील करने की खबर तेजी से सामने आई थी। इसी बिल्डिंग में सुनील शेट्टी का घर है। हालांकि, सुनील का पूरा परिवार सुरक्षित है। लेकिन अब सुनील शेट्टी ने इस खबर को सिरे से झूठा बताया है और उन्होंने कहा है कि उनकी बिल्डिंग में सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। वो केस डेल्टा वेरिएंट प्लस का नहीं है।

विज्ञापन


सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह, किसी वायरस से ज्यादा तेजी से फेक न्यूज फैलती है। कृपया झूठी खबर न फैलाएं। मेरी बिल्डिंग में कोई डेल्टा वेरिएंट का केस नहीं मिला है। सिर्फ एक कोविड पॉजिटिव केस आया है और उस मरीज को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बाकि सभी लोग निगेटिव है और सेल्फ आइसोलेशन में हैं।'



एक्टर ने आगे लिखा, 'मेरी बिल्डिंग सुरक्षित है और परिवार भी ठीक है। सिर्फ एक विंग को नोटिस दिया गया है पूरी बिल्डिंग सील नहीं की गई है। रिपोर्ट्स में गलत लिखा गया। मेरी मां, पत्नी, अहान, आथिया और मेरा पूरा स्टाफ सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। सॉरी दोस्तों को डेल्टा नहीं है।'
विज्ञापन


बता दें, इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। सुनील शेट्टी के प्रवक्ता ने बताया कि एक्टर का परिवार इस समय मुंबई से बाहर है।
 

थम नहीं रहा कोरोना का कहर
बता दें, कोरोना के कहर के बीच पूरे देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चालू है लेकिन कोरोना वायरस के डेल्टा वैरियंट ने भारत समेत पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह थमी नहीं है और अब कई राज्यों में फिर से बढ़ रहे मामले चिंता भी बढ़ा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी जल्द दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें