फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Negative: उर्मिला मातोंडकर ने 14 दिन में कोरोना वायरस को दी मात, वीडियो शेयर कर बताया हाल

Mon, 15 Nov 2021 07:46 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने महज 14 दिन में कोरोना को मात दे दी है। हाल में ही उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनके संपर्क में आए तमाम लोग अपनी जांच करा लें। साथ ही गुजारिश की थी कि इस महामारी से निपटने के लिए जल्द कोविड वैक्सीन लगवाएं। अब उर्मिला ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना हाल बताया है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उनकी जांच रिपोर्ट 'नेगेटिव' आई है।

विज्ञापन


ट्विटर पर वीडियो साझा कर उर्मिला मातोंडकर ने अपने शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि 'नमस्कार और सबसे पहले आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी की शुभकामनाओं की वजह से आज मेरी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है और मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो अगर आपका कोविड का टीका नहीं लगा हो तो जल्द से जल्द लगवा लें। अगर आपका पहला टीका लगा है और दूसरा दूसरा नजरअदांज ना करें। कोविड अभी तक खत्म नहीं हुआ है तो बतौर सोसाइटी ये हमारा फर्ज है कि हम साथ मिलकर कोविड से लड़ें। जल्द से जल्द टीका लगवाइए और मास्क के बिना कहीं भी बाहर न जाएं।


उर्मिला मातोंडकर ने 31अक्टूबर को ट्वीट करके कोरोना पॉजीटिव होने कि जानकारी देते हुए कहा था कि ' मैं कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और घर पर क्वारंटीन में रह रही हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से तत्काल जांच कराने का आग्रह करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें