आश्रम-3 के सेट पर बजरंग दल का हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम अचानक बजरंग दल के सदस्यों की एक भीड़ ने सेट पर हमला कर दिया। सेट पर जबरदस्ती घुस आए इन कार्यकर्ताओं प्रकाश झा मुर्दाबाद, बॉबी देओल मुर्दाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वेब सीरीज में काशीपुर वाले बाबा निराला की भूमिका निभाने वाले एक्टर बॉबी देओल भी मौजूद थे।
आश्रम-3 के सेट पर बजरंग दल का हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में बजरंग दल नेता सुशील सुडेले ने कहा कि उन्होंने आश्रम का पहला और दूसरा भाग बनाया और अब तीसरे भाग की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशक ने अपनी सीरीज से दिखाया है कि गुरु महिलाओं का शोषण कर रहा है। क्या उनमें चर्च और मदरसों को लेकर ऐसे फिल्म बनाने की हिम्मत है।
इतना ही नहीं बजरंग दल ने उन्हें चुनौती भी दी कि हम यह फिल्म नहीं बनाने देंगे। अभी तक हमने सिर्फ उनका चेहरा खराब किया है। हम बॉबी देओल को ढूंढ रहे हैं। उन्हें अपने भाई सनी देओल से कुछ सीखना चाहिए जिन्होंने देशभक्ति कई फिल्में बनाई है।