फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉरर-कॉमेडी और बदला, राघव लारेंस की फिल्म 'कंचना 3' का मोशन पोस्टर जारी

Tue, 15 Jan 2019 08:31 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kanchana 3 - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
साउथ के डायरेक्टर राघव लारेंस 'कंचना' सीरीज की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब अब जल्द ही तीसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं। 'कंचना 3' का मोशन पोस्टर आज जारी हो गया है। बता दें कि बिग बॉस फेम ओविया और वेदिका, कोवइ सरला और कबीर कुहन सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'कंचना 3' भी उनके पहले फिल्म की तरह ही हॉरर, कॉमेडी और बदले पर आधारित होगी। इस फिल्म को राघव लौरेंस खुद डायरेक्ट करेंगे, इसके प्रसतुतकर्ता कलानिधी मारन्स सन पिक्चर्स होगा और एस थमन के म्यूजिक देंगे। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि राघव लारेंस की 2007 में आई पहली कॉमेडी और हॉरर पर आधारित फिल्म 'मुनी' को साउथ के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'मुनी' तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई थी। उसके बाद राघव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राघव ने उसके बाद 'कंचना', 'कंचना 2' फिल्म बनाई, जो सुपरहिट रही थी। अब राघव 'कंचना 3' बनाने जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 'कंचना 3' अपने पिछले सीक्वल की तरह हीट होती है या सुपरहिट होती है। यहां देखें 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें