फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: मुंबई की बस्तियों में गुदड़ी के लाल तलाशने निकलीं ये कोरियोग्राफर, अनिल शर्मा और सूरज का भी मिला साथ

Tue, 07 Sep 2021 08:04 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सलमान खान की कुछ चर्चित और कुछ सुपर हिट फिल्मों की कोरियोग्राफर रहीं शबीना खान इन दिनों मुंबई की पिछड़ी बस्तियों में गुदड़ी के लाल तलाश रही हैं। सुपर हिट फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और सलमान की चर्चित फिल्मों ‘दबंग 3’ और ‘राधे’ की कोरियोग्राफर शबीना खान का इरादा ऐसे होनहार बच्चों को तलाशने का है जिन्हें प्रशिक्षित करके कुशल डांसर बनाया जा सके।
विज्ञापन
बच्चों के साथ शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की कुछ चर्चित और कुछ सुपर हिट फिल्मों की कोरियोग्राफर रहीं शबीना खान इन दिनों मुंबई की पिछड़ी बस्तियों में गुदड़ी के लाल तलाश रही हैं। सुपर हिट फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ और सलमान की चर्चित फिल्मों ‘दबंग 3’ और ‘राधे’ की कोरियोग्राफर शबीना खान का इरादा ऐसे होनहार बच्चों को तलाशने का है जिन्हें प्रशिक्षित करके कुशल डांसर बनाया जा सके। इस डांस पहल को नाम दिया गया है, ‘रियलिटी इन रियलिटी’ और इसके जरिए शबीना खान ने वंचित बच्चों की कच्ची प्रतिभा को पोषित करने का काम संभाला है।

जानकारी के मुताबिक शबीना ने यह पहल पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शुरू की। उन्होंने और उनकी टीम ने पालघर, मीरा रोड, दहिसर, कांदिवली, मलाड, अंधेरी, कोलाबा, ठाणे और मुंबई के अन्य हिस्सों की झुग्गियों से 650 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया। पहले चरण के बाद 650 में से 280 प्रतियोगियों को दूसरे चरण के लिए चुना गया था। ये प्रतियोगी युगल, एकल और समूह में नृत्य करते हैं। अब ये प्रतियोगता तीसरे चरण में पहुंच चुकी है औऱ इसमें इन 650 में से 50 बच्चों को तीसरे चरण के लिए चुना जाएगा। फिनाले में इनमें से ही कोई तीन बच्चे पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

अनिल शर्मा के साथ शबीना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑडिशन के दूसरा चरण में शबीना खान का साथ देने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सूरज पंचोली जज बनकर पहुंचे और मौके पर एकत्र बच्चों को प्रेरित किया। इस बारे में शबीना खान ने कहती हैं, "मेरा लक्ष्य ऐसे लोगों की पहचान करना और उनके भीतर छुपी प्रतिभाओं को निखारना है जो आमतौर पर अपनी प्रतिभाएं अपने भीतर ही दबाए रहती हैं। रियलिटी शोज से आगे भी जाकर इनके लिए कुछ करने के विचार से ये पूरी पहल शुरू हुई है क्योंकि वहां ऑडीशन में ही खारिज हो गए बच्चों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। मेरी पहल उन प्रतिभाओं को मौका देगी जो नृत्य कक्षाओं का खर्च नहीं उठा सकते हैं।”

निर्देशक अनिल शर्मा ने भी शबीना की पहल की सराहना की और कहा, "मैं शबीना को बचपन से जानता हूं और मैं उसकी तरक्की को देखकर खुश हूं। मैं असली प्रतिभा को पोषित करने के शबीना के प्रयास से प्रभावित हूं। मैं कामना करता हूं कि यह पहल और बड़ी हो, ये प्रतिभाएं चमकें और इस विरासत को आगे बढ़ाएं।" अभिनेता सूरज पंचोली भी शबीना की पहल का हिस्सा बनकर खुश हैं। वह कहते हैं, "ये बच्चे प्रसिद्धि के लिए नहीं नाच रहे हैं। ये ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि नृत्य ही उनका जीवन है। मुझे ऐसी प्रतिभाओं को देखकर खुशी हो रही है।"

 

विज्ञापन

शबीना खान संग सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता के फिनाले तक पहुंचने वाले तीन फाइनलिस्ट को शबीना खान अपने एक म्यूजिक वीडियो में शामिल करेंगी। इसके अलावा प्रतियोगिता के तीसरे चरण तक पहुंचे प्रतियोगियों को भी नृत्य को अपना पेशा बनाने के लिए पूरी सहायता दी जाएगी। शबीना का कहना है कि ऐसी प्रतिभाओं को बस थोड़े से प्यार और सहारे की जरूरत है बाकी इनमें खुद इतनी प्रतिभा है कि वह कुछ बड़ा कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें