अपनी आवाज का जादू चलाकर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा रहने वाले रफी साहब देश से सबसे मशहूर और हुनरबाज गायकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए, लेकिन उनकी आवाज से बंधा एक ऐसा गाना भी था जो आज हम 'चंद्रयान 3' मिशन को समर्पित कर सकते हैं।
आज एक देश के रूप में भारत की खुशी की कोई सीमा नहीं है। 23 अगस्त, 2023 को इतिहास में उस दिन के रूप में याद किया जाएगा जब भारत, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बना। 'चंद्रयान 3' के चंद्रमा की सतह को छूने के साथ ही हर भारतीय गदगद हो उठा है। सभी इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं। क्योंकि इसरो के वैज्ञानिक ही हैं, जिनका खून, पसीना और आंसू देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि लिखने में लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के प्रशंसित गायक मोहम्मद रफी ने आज से कई वर्ष पहले ही 'चांद को हिंदुस्तान' का घोषित कर दिया था। कैसे...तो चलिए देखते हैं उनका गाए हुए गाने का वायरल वीडियो..
विज्ञापन
रफी साहब ने हिंदुस्तान का बताया चंदा
अपनी आवाज का जादू चलाकर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा रहने वाले रफी साहब देश से सबसे मशहूर और हुनरबाज गायकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में हजारों गाने गाए, लेकिन उनकी आवाज से बंधा एक ऐसा गाना भी था जो आज हम 'चंद्रयान 3' मिशन को समर्पित कर सकते हैं। इतना ही नहीं गाने को बजाकर हम अब सही में कह सकता हैं कि चांद भारत का है। यह गाना था 'ना ये चंदा रुस का...ना ये जापान का..ना ये अमेरिकन प्यारे..ये तो है हिंदुस्तान का।'
Chandrayan 3 Landing: 'भारत चांद पर है...,' 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर झूम उठे मनोरंजन जगत के सितारे
विज्ञापन
गाने का इस्तेमाल कर जश्न मना रहे लोग
रफी साहब ने वर्षों पहले यह गाना फिल्म 'इंसान जाग उठा' के लिए गाया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इसरो के वैज्ञानिक भविष्य में कुछ ऐसा कर देंगे कि लोग उनके इस गाने से 'चंद्रयान 3' मिशन की सफलता का जश्न मनाएंगे। 'इंसान जाग उठा' में यह गाना सुनील दत्त और मधुबाला पर फिल्माया गया था और इसका म्यूजिक एस.डी. बर्मन ने दिया था। विक्रम लैंडर की सफलता पूर्वक चांद पर लैंडिंग होने के बाद रफी साहब का यह गाना सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने ने लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित
'चंद्रयान 3' के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास लैंडिंग करने के बाद हर देशवासी खुशी से झूम उठा है। 'चंद्रयान 3' मिशन की सफलता के बाद जहां माननीय. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत राष्ट्र को संबोधित किया, वहीं भारतीय हस्तियों ने भी राष्ट्र को बधाई देने और जश्न में शामिल होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इतिहास रचने के लिए इसरो को बधाई दी। बता दें, इससे पहले भारत ने 2019 में 'चंद्रयान 2' मिशन किया था, लेकिन वह विफल रहा था।
Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ करीबी दोस्त ने दर्ज कराई शिकायत, एक्ट्रेस ने रिएक्ट कर आदिल पर लगाया आरोप