फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaala Teaser: सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर 'काला' का टीजर जारी, दमदार किरदार में हितेन-अविनाश

Wed, 23 Aug 2023 07:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हितेन तेजवानी और अविनाश तिवारी की अपकमिंग वेब सीरीज 'काला' का टीजर जारी हो गया है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है। 

 
विज्ञापन
काला टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अविनाश तिवारी स्टारर वेब सीरीज 'काला' का बेहतरीन टीजर रिलीज हो गया है। बेजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के टीजर को देखकर साफ हो रहा है कि यह सस्पेंस, मर्डर और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। 'काला' नाम से ही साफ हो रहा है कि यह एक रोमांचक, रोलकोस्टर सवारी का वादा करती है। 1.43 मिनट के टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में खून से लथपथ बदले की गाथा से हो रही है, जो युद्ध के मैदान पर भीषण युद्ध और गुप्त उद्देश्यों वाले कैरेक्टर्स के दृश्यों के साथ एक मनोरम वर्णन कर रही है।

क्राइम-थ्रिलर से भरपूर 'काला' का टीजर

'काला' की अंधेरी और धुंधली दुनिया में एक आईबी अधिकारी का पीछा करते हुए सत्ता का खेल आपको बांधे रखने के लिए बाध्य है। इस जबरदस्त क्राइम थ्रिलर का निर्माण और डायरेक्शन बेजॉय नांबियार द्वारा किया गया है। वहीं, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और बेजॉय नांबियार इसके निर्माता हैं। 

विज्ञापन


Chandrayan 3 Landing: 'भारत चांद पर है...,' 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर झूम उठे मनोरंजन जगत के सितारे

'काला' की स्ट्रीमिंग डेट

'काला' का टीजर देखने के बाद फैंस इसके ट्रेलर के लिए और ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं। टीजर की रिलीज के साथ ही सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। यह अगले महीने 15 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सितंबर महीने में कई वेब सीरीज अपनी रिलीज के लिए तैयार हैं, ऐसे में यह महीना दर्शकों के लिए काफी अहम होने जा रहा है। सितंबर में 'फ्राइडे नाइट प्लान' (नेटफ्लिक्स), 'लखन लीला भार्गव' (जियो सिनेमा) और 'द फ्रीलांसर' (हॉटस्टार) जैसी सीरीज रिलीज होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Bollywood Actress: इस हसीना को होटल के कमरे में मिला था कैमरा, बड़े खुलासे से बढ़ाई हलचल

'काला' की स्टारकास्ट 

'काला' की बात करें तो, इसमें अविनाश तिवारी, रोहन विनोद मेहरा, निवेथा पेथुराज, ताहेर शब्बीर और हितेन तेजवानी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। अविनाश की बात करें तो, वह वर्ष 2018 की फिल्म 'लैला मजनू' में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया था। इसके बाद वह 'बुलबुल' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए दर्शकों के दिलों पर छा गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें