फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: 'फाइटर' के सेट पर दीपिका पादुकोण का व्यवहार देख हैरान रह गया ये एक्टर, पूछा- आपने ऐसा क्यों किया?

Wed, 07 Feb 2024 11:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान चंदन के आनंद ने दीपिका के विनम्र स्वभाव की खूब तारीफ की। साथ ही उन्होंने दीपिका से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन
चंदन के आनंद, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस फिल्म में अभिनेता चंदन के आनंद भी हैं। उन्होंने फिल्म में पायलट की भूमिका अदा की है। हाल ही में उन्होंने 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने दोनों सितारों की जमकर तारीफ की और शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन


इस वजह से रह गए हैरान
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान चंदन के आनंद ने दीपिका के विनम्र स्वभाव की खूब तारीफ की। साथ ही दीपिका से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार सेट पर शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने उनका चश्मा उठाकर दिया था। उनके इस व्यवहार से वे हैरान रह गए और काफी प्रभावित हुए। चंदन ने कहा, 'दीपिका काफी विनम्र हैं। मुझे याद है कि एक दिन सेट पर मैं कुर्सी पर बैठा था। मैं उन्हें हैलो कहने के लिए उठा और इस दौरान मेरे ग्लेडियेटर्स नीचे गिर गए। उन्होंने मेरे लिए वे उठाए'। मैं हैरान रह गया और पूछा, आप ऐसा क्यों कर रही हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'अरे ठीक है, कोई बात नहीं'।
Karan Singh Grover: बिपाशा बसु की वजह से करण नहीं दिखाते बेटी देवी का चेहरा, बोले- 'अभी नहीं है इजाजत'
विज्ञापन


ऋतिक रोशन की तारीफ में कही ये बात
इसके अलावा चंदन ने  ऋतिक रोशन ने साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया, 'वे सभी बहुत प्यारे लोग हैं। एक दिन मैं ऋतिक रोशन सर के पास गया और उनसे कहा कि आप स्क्रीन पर जितने शानदार लगते हैं हैं, हकीकत में उससे भी ज्यादा हैंडसम हैं'।
विज्ञापन

Apna Adda 06: मैं स्ट्रगल करने नहीं, मुंबई में काम लेकर आई, पोस्टर पर फोटो देख चौड़ा हो गया पापा का सीना

बोले- 'सपना सच हुआ'
'फाइटर' में काम करने को लेकर चंदन ने कहा, 'मेरे लिए फिल्म में काम करना एक सपना सच होने जैसा रहा। वहां मौजूद रहना और सभी स्टार्स की परफॉर्मेंस देखना, उनका क्राफ्ट देखना अलग अनुभव रहा। काम के प्रति ऋतिक रोशन का समर्पण दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और चार्म...अनिल कपूर का अंदाज यह सब देखना मेरे लिए सपने जैसा था'।
Bhakshak Screening: 'भक्षक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे, भूमि ने काली साड़ी में लूटी लाइमलाइट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें