फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा से लेकर बेटे राजीव कपूर तक, एक साल में इन सितारों ने फैंस को दिया सदमा

Tue, 09 Feb 2021 07:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर - फोटो : Bollywood

साल 2020 फिल्म जगत को बिल्कुल रास नहीं आया। पिछले साल सिने जगत के कितने ही सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन 2021 भी कुछ खास अच्छा होता दिख नहीं रहा है। साल की शुरुआत में कई दिग्गज सितारों का निधन हुआ। 9 फरवरी को कपूर खानदान के एक और बेटे राजीव कपूर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया। यहां जानेंगे कि बीते एक साल में कितने सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

2 of 16
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

साल 2020 की शुरुआत ही मौत की खबर से हुई जब 14 जनवरी को राज कपूर की बेटी और रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। कपूर खानदाने बेटी को खोने पर काफी सदमे में चला गया था।

विज्ञापन

3 of 16
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, सभी जगह अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान साल 2020 में 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। वह बहुत समय से यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनके निधन से हर कोई हैरान रह गया था। उनके जाने की खबर पर विश्वास करना मुश्किल था।

4 of 16
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor - फोटो : social media

इसी महीने की 30 तारीख को फिल्म जगत के एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी दुनिया से रुखसत हो गए। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और करीब एक साल तक उनका अमेरिका में इलाज भी चला था। उनके जाने के बाद बेटे रणबीर कपूर और पत्नी नीतू कबूर अकेली रह गईं। उन्हें याद करके नीतू अब भी उनकी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन

5 of 16
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : Social media

टीवी कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने देश में तालाबंदी की वजह से तनाव में आकर खुद की जान ले ली थी। मनमीत एक संघर्षशील अभिनेता थे। वह अपने परिवार के जीवन यापन के लिए टीवी धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किया करते थे।

 

विज्ञापन

6 of 16
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

1 जून को मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया था। वो कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन

7 of 16
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

14 जून की दोपहर को खबर आई कि सुशांत सिंह राजूपत ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत केस की जांच अब भी सीबीआई कर रही है। लेकिन अब तक कुछ खुलासा नहीं हो सका है।

8 of 16
Saroj Khan and Salman Khan - फोटो : twitter

फिल्म जगत की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन 2 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। सरोज खान बाल कलाकार के रूप में फिल्म जगत से जुड़ी थीं। उनके निधन से बॉलीवुड को एक और धक्का लगा और बी टाउन स्तब्ध रह गया। सरोज खान काफी संघर्ष कर सफलता के उस मुकाम तक पहुंची थीं और उन्होंने न जाने कितने हिट गानों को कोरियोग्राफ किया था।

9 of 16
सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी जगदीप - फोटो : Bollywood

बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार एक्टर सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी यानी जगदीप का 8 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया था। वहीं ‘मुंबई मेरी जान' फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत ने 17 अगस्त को दुनिया से अलविदा कह दिया था। 50 वर्षीय अभिनेता सह निर्देशक को लीवर से संबंधित परेशानी थी।

10 of 16
SP Balasubrahmanyam

सितंबर महीने में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया था। वह चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सलमान की कई फिल्मों में गाने गाए थे। उनका जाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक एक खालीपन छोड़ गया।

11 of 16
Asif Basra - फोटो : अमर उजाला

नवंबर के महीने में अभिनेता आसिफ बसरा का निधन हो गया था। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उनका जाना भी इंडस्ट्री के लिए सदमे से कम नहीं था। आसिफ के साथ काम करने वाले तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

12 of 16
सौमित्र चटर्जी - फोटो : instagram/historycelebs

बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का भी निधन 15 नवंबर को निधन हो गया था। उन्हें कोरोना वायरस ने जकड़ लिया था जिसके बाद वे पूरी तरह उबर नहीं पाए और उनका निधन हो गया। कोलकाता एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सास ली थी।

13 of 16
उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान - फोटो : Social media

साल 2021 की शुरुआत में संगीत जगत के लिए दुर्भाग्यवश एक बुरी खबर सामने आई है। महान पार्श्व गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का देहांत हो गया। वे 89 वर्ष के थे। उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान साहब ने अपने सफर के दौरान अपनी आवाज के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सुरों में सराबोर कर दिया था।

14 of 16
स्वामी ओम
बिग बॉस 10 के विवादित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का 5 फरवरी को निधन हो गया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। खबरों के मुताबिक उनका आधा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था, इसी के चलते उनकी मौत हो गई। वह 63 साल के थे

15 of 16
इंद्रजीत देब - फोटो : Twitter
बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इंद्रजीत देब का 31 जनवरी को निधन हो गया था। इंद्रजीत को कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इंद्रजीत की उम्र 73 वर्ष थी। बीते साल ही अभिनेता इंद्रजीत की पत्नी का निधन हो गया था। 
विज्ञापन

16 of 16
नरेंद्र चंचल - फोटो : Twitter
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 22 जनवरी को निधन हो गया था। वह 80 साल के थे। नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। गायक नरेंद्र चंचल के ब्रेन में क्लोटिंग थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें