फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी मां अमृता सिंह के साथ ही रहना चाहती हैं सारा अली खान, वजह है बेहद दिलचस्प

Tue, 09 Feb 2021 07:09 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री और अमृता-सैफ की लाडली सारा अली खान अपनी मां के काफी नजदीक हैं। यह बात सारा कई बार कह चुकी हैं, लेकिन अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इसे एक बार फिर से दोहराया। सारा ने कहा कि वह चाहती हैं कि जिंदगी भर मां के साथ ही रहें।

विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह, इब्राहिम खान, सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें व ताजा कार्यक्रम फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब मां अमृता के जन्मदिन पर उन्होंने फिर से फोटो शेयर कीं और एक भावुक पोस्ट लिखा। मां को अपनी पूरी दुनिया बताते हुए उन्होंने कहा ‘मेरी पूरी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, मेरा आईना, मेरी ताकत और मेरी प्रेरणा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं’।

विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram

सारा और अमृता की बात करें तो दोनों एक दूसरे के करीब हैं और एक दूसरे का साथ पसंद करती हैं। मां-बेटी के बीच की केमिस्ट्री शानदार है। अक्सर दोनों साथ में हॉलिडे पर भी जाती हैं। सारा इंस्टाग्राम पर मां संग फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

4 of 5
sara ali khan, amrita singh

बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि वो हमेशा मां अमृता के साथ रहना चाहती हैं. सारा ने कहा था कि मैं अपनी मां के साथ जीवन भर रहना चाहती हूं. जब भी मां से मैं ये बात करती हूं तो वो परेशान हो जाती हैं. क्योंकि वो मेरी शादी की प्लानिंग करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सारा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट रोल में थे। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा, लव आजकल और कुली नंबर वन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें