फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलेंटाइन डे' पर मल्टीप्लेक्सों में देखिए यश चोपड़ा की फिल्में

Sat, 09 Feb 2013 01:06 PM IST
रोहित मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आप रोमांस के किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा की फिल्में मोस्ट रोमांटिक डे यानी कि वैलेंटाइन डे पर देख सकते हैं। पीवीआर सिनेमा यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्मों को वैलेंटाइन डे पर विशेष रूप से दिखाएगा। यह फिल्में भारत के सभी बड़े शहरों में देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन


पीवीआर सिनेमा द्वारा यश चोपड़ा का यह श्रृद्घांजलि दी जा रही है। इसमें यश चोपड़ा की वह फिल्में दिखायी जाएंगी जिसमें कहानी रोमांस और मोहब्बत के इर्द-गिर्द घूमती है। पीवीआर लिमिटेड के मुख्य संचालन अधिकारी गौतम दत्ता ने कहा, "साल के सबसे रुमानी दिन 'वेलेंटाइन डे ' के दिन को मनाने के लिए रुमानियत से भरी फिल्म दर्शकों के लिए पेश कर खुशी हो रही है।

इस दौरान यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी', 'सिलसिला', 'चांदनी', 'लम्हे', 'डर', 'वीर-जारा' और 'जब तक है जान' को प्रदर्शित किया जाएगा। ये फिल्में दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़ और लुधियाना स्थित पीवीआर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें