फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Evans: 'कैप्टन अमेरिका' फेम क्रिस इवांस ने गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से रचाई शादी, मौजूद रहे ये सितारे

Mon, 11 Sep 2023 01:31 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'कैप्टन अमेरिका' फेम एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से शादी रचा ली है।
विज्ञापन
क्रिस इवांस,अल्बा बैप्टिस्टा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'कैप्टन अमेरिका' फेम एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से शादी रचा ली है। जी हां, 9 सितंबर को मैसाचुसेट्स में प्राइवेट रेजिडेंस पर इंटिमेट सेरेमनी में दोनों ने कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों की यह प्राइवेट वेडिंग थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल थे।
विज्ञापन


लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे क्रिस और अल्बा
क्रिस और अल्बा बैप्टिस्टा की उम्र में काफी अंतर है। क्रिस जहां 42 साल के हैं, वहीं अल्बा 26 साल की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल से डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर की अफवाह पहली बार नवंबर 2022 में उड़ी थी, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए इस साल जनवरी में क्रिस और अल्बा ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक-दूसरे को 'बेबी' और 'बेब' कहते नजर आ रहे थे।

'वॉरियर नन' में एक साथ आए नजर
क्रिस और अल्बा बैप्टिस्टा की शादी में मार्वल सुपरहीरो फिल्म के कई को-स्टार्स भी शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बता दें कि शादी की खबर को लेकर क्रिस और अल्बा के स्पोक्सपर्सन से संपर्क किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्रिस और अल्बा ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'वॉरियर नन' में साथ काम किया है। दोनों ने शादी से पहले सगाई को लेकर भी अनाउंसमेंट नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- RajiniKanth: रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 171' का एलान, 'लियो' के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलाया हाथ
 

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने पिता की स्मृति में बनाया पुस्तकालय, पंडित बनारस तिवारी की यादों को संजोया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें