विकास खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फिल्म ‘बेरीड सीड्स’ के बारे में खुद विकास खन्ना कहते हैं, “ये फिल्ममुझे बहुत प्रिय है। कवियों, दार्शनिकों, मेंटरों से लेकर परिवार के सदस्यों तक, यह हर किसी के ज्ञान के संग्रह जैसा है, जिसने मुझे प्रभावित और प्रेरित किया। संघर्ष या जीत के पलों में उनकी कही गई बातें हमेशा मेरे साथ होती हैं। ‘बेरीड सीड्स’ कई यादों और भावनाओं को उजागर करती हैं जो इतने सालों से मेरे अंदर दबी हुई थीं। मेरी ऐसी उम्मीद है कि मेरी कहानी में लोग कुछ-कुछ अपनी कहानी देख पाएंगे। मुझे उम्मीद है कि लोग जो बनना चाहते हैं उसकी संभावनाएं उन्हें नजर आएंगी। ‘बेरीड सीड्स’ ने मुझे ऐेसा ही करने में मदद की है और मुझे विश्वास है यह औरों के साथ भी ऐसा ही करेगी।”