सिद्धांत चतुर्वेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी बलिया, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं देश के इन हिस्सों से आने वाले युवाओं की भावनाओं को समझता हूं। इसीलिए, जैसे ही मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी मैं इसके लिए फौरन तैयार हो गया। मैं हिंदी मसाला फिल्में बहुत पसंद करता हूं और अब मैं एक कमर्शियल हिंदी फिल्म का मुख्य हीरो बन गया हूं। नए बंटी का किरदार निभाने के लिए मैंने काफी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि रिबूटेड ‘बंटी और बबली 2’ में मेरा प्रदर्शन हर किसी का मनोरंजन करेगा।’’