देखते ही देखते गायब हो गईं करिश्मा कपूर-
मेकर्स की तरफ से सोशल मीडिया शो का प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीएस रेड्डी करिश्मा कपूर को एक डिब्बे के अंदर खड़ा करते हैं और देखते ही देखते करिश्मा कपूर गायब हो जाती हैं। यह सब इतनी जल्दी और इतनी सफाई से हुआ कि वहां बैठे सभी दर्शक और जज शिल्पा हैरान रह जाती हैं तो वहीं गोविंदा को भी कुछ समझ नहीं आता है।
करिश्मा और गोविंदा ने किया डांस
- फोटो : social media
शो में गोविंदा और करिश्मा अपनी पुरानी यादें भी ताजा करते दिखाई दिए, तो वहीं दोनों ने फैंस की डिमांड पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी और 'यूपी वाला ठुमका लगाओ' गाने पर डांस किया। करिश्मा और गोविंदा की जोड़ा 90 के दशक में हिट थी। दोनों को एक साथ देखकर दर्शक काफी खुश हुए।
बीएस रेड्डी शो में पहले भी अपने मैजिक का कमाल दिखा चुके हैं। वह हर बार कुछ न कुछ ऐसा नया लेकर आते हैं कि वह सभी को हैरान कर देते हैं। इससे पहले वह शिल्पा शेट्टी और जैकी श्रॉफ के ऊपर भी अपनी मैजिक ट्रिक करके दिखा चुके हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट का हर सीजन काफी सुर्खियों में रहता है और इस बार भी एक से बढ़कर एक प्रतिभागी शो में अपनी प्रतिभा दिखाने आए हैं।