फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदी मीडियम’ का 'एक जिंदड़ी' गाना रिलीज

Fri, 28 Apr 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
‘हिंदी मीडियम’ का गाना 'एक जिंदड़ी'
विज्ञापन
इरफान खान और सबा कमर की फिल्म 'हिंदी मीडियम' का एक और गाना 'एक जिंदड़ी' रिलीज हो गया है। इस गाने को सचिन जिगर ने लिखा है। जबकि इस गाने के लिए अपनी आवाज तनीशका संघवी ने दी है।
विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म को साकेत चौधरी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में इरफान और सबा अपनी छोटी बच्ची को अच्छी शिक्षा देने चाहते हैं, जिसके लिए वो अपनी बच्ची का इंग्लिश मीडियम में एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं।

यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा के फर्क के चलते समाज में आने वाले फर्क पर चोट करती है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जो कि लोगों को काफी पसंद आया था।  
विज्ञापन


पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद माहिरा खान ने भी इसकी तारीफ की थी।माहिरा ने लिखा- इरफान खान और सबा कमर क्या कमाल का कॉम्बो है, गुड लक। 
विज्ञापन


वीडियों देखें

 

ये भी पढ़े-  अक्षय ने खोला पापा विनोद खन्ना का एक राज, क्रेज इतना कि तोड़नी पड़ी थी दीवार...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें