फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान खान का डबल धमाका

Fri, 28 Apr 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
नो एंट्री फिल्म का पोस्टर
विज्ञापन
सलमान खान की 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही थीं कि फिल्म अभी नहीं बनेगी। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने इन अफवाहों पर विराम लगते हुए कहा कि सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वह जल्द ही समय निकालकर इसकी शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन


'नो एंट्री' को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। सीक्वल के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'सलमान खान को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। मेरी उनसे अच्छी बातचीत है और इस फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगे।' अनीस इस वक्त 'मुबारकां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद वह 'नो एंट्री में एंट्री' का प्रोडक्शन शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें- Film Review: भल्लाल और बाहुबली के बीच फंसी शिवगामी...

'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान का भी डबल रोल है। फिल्म की हीरोइनों का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन इसकी शूटिंग कब शुरू होगी इसका उन्हें अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने तोड़ दिए ये पांच रिकॉर्ड, दंगल को भी पछाड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें