फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan : जब सलमान खान ने दे दी अंकिता लोखंडे को कुछ ऐसी सलाह, हो गईं शर्म से पानी-पानी!

Tue, 27 Feb 2024 02:04 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अंकिता और विक्की को सलमान खान ने इनका रिश्ता संवारने की सलाह दी है। यही नहीं, भाईजान ने इनसे बेबी करने के लिए भी कहा। शो खत्म होने के बाद अंकिता और विक्की सलमान से मिले, तभी सलमान ने उन्हें यह सलाह दी। 
विज्ञापन
salman khan, ankita lokhande - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी चर्चित कपल हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है दोनों का रियलिटी टीवी शो ‘बिग बाॅस 17’ में साथ आना और वहां खूब लड़ाई-झगड़े करना। शो के दौरान ये एक-दूसरे को बहुत भला-बुरा कहते थे। ऐसे में कई बाॅलीवुड सेलेब्स, जो इनके करीब हैं। उन्होंने इन्हें रिश्ता संभालने की सलाह दी।

विज्ञापन


सलमान ने दी यह सलाह
हाल ही में अंकिता और विक्की को सलमान खान ने इनका रिश्ता संवारने की सलाह दी है। यही नहीं, भाईजान ने इनसे बेबी करने के लिए भी कहा। शो खत्म होने के बाद अंकिता और विक्की सलमान से मिले, तभी सलमान ने उन्हें यह सलाह दी। सलमान की सलाह के बारे में खुद अंकिता ने खुलासा किया। ये कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पोडकास्ट शो में पहुंचेे। यहां इन दोनों ने बिग बाॅस 17 को लेकर कई राज खोले। अंकिता ने यहां बताया,‘जब शो खत्म होने के बाद हम सलमान सर से मिले, तो उन्होंने एक ही बात बोली। वह थी कि तुम दोनों अब बच्चा कर लो। इसके जवाब में हमने कहा कि इस बारे में अब सोचेंगे। जाहिर है उनका मतलब था कि इससे हम दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।’

यह भी पढ़ें:   थाई-हाई स्लिट व्हाइट ड्रेस में कयामत ढातीं नजर आईं साक्षी
विज्ञापन


कंगना ने भी दी थी सलाह
वैसे अंकिता के झगड़ों को लेकर उन्हें पहली बाॅलीवुड सेलेब्रिटी ने सलाह नहीं दी है। इससे पहले, बाॅलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने भी ऐसा किया है। कंगना भी अंकिता और उनके हसबैंड विक्की के रिश्तों को लेकर खुश नहीं थीं। उन्होंने अंकिता से कहा था कि वह अपने रिश्तों को समय दें और इसे संभालने की कोशिश करें। सुनने में तो यहां तक आया था कि कंगना ने इस बारे में अंकिता की मां से बात की थी। अब कंगना और अंकिता की दोस्ती ही ऐसी है कि कंगना अंकिता के बारे में हमेशा सोचती हैं और उन्हें सही सलाह भी देती हैं।

 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  कार्तिक ने शूटिंग ब्रेक के दौरान बच्चों के साथ खेला फुटबॉल

बिग बाॅस में की हद पार
गौरतलब है कि बिग बाॅस के वक्त इन दोनों ने सारी हदें पार कर दी थीं। मौका मिलते ही एक-दूसरे को नीचे दिखाना और झगड़ा करना इनकी आदत में शामिल हो गया था। यहां तक कि अंकिता की ससुरालवालों को भी इससे आपत्ति थी। अंकिता की सास ने तो शो से बाहर आने के बाद उन्हें यह तक कह दिया था कि उन्हें अपने पति से बात करने की तमीज सीखनी होगी। हालांकि, इन झगड़ों के बाद इस कपल के इंटीमेट पिक्स भी अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसके बाद कयास लगने लगे कि अब इनके बीच सब ठीक है और ये अपने रिश्ते को खुशी-खुशी आगे बढ़ाना चाहते हैं। तो देखते हैं अंकिता और विक्की हमें कब गुडन्यूज देते हैं!


यह भी पढ़ें:  नए लुक ने आलिया की खूबसूरती में लगाए चार चांद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें