वायरल तस्वीर में लड़कियों के एक ग्रुप को देखा जा सकता है जो ग्रुप में पोज देती हुई दिख रही हैं। इनमें पीछे की लाइन (बीच) में खड़ी लड़की बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस है जो अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। अगर अभी भी आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान सके हैं तो हम आपकी यह मुश्किल आसान कर देते हैं। दरअसल, फोटो में दिख रही बच्ची शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा फिल्मों के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। शिल्पा 90 के दशक से लेकर अब तक कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। हाल ही में वह फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं।
Pathaan: 'पठान' में शाहरुख खान का लुक क्यों है ऐसा? सिद्धार्थ आनंद ने उठाया राज से पर्दा