फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरत सक्सेना: 'उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा', अभिनेता ने दी हेल्थ अपडेट; एमआरआई कराते हुए शेयर की तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2026 05:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sharat Saxena Health Update: 76 साल के अभिनेता शरत सक्सेना रीढ़ की हड्डी में हो रही दिक्कत से जूझ रहे हैं। जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत की अपडेट दी है।
 
विज्ञापन
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरत सक्सेना इन दिनों रीढ़ की हड्डी में हो रही दिक्कत से परेशान हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जल्द ही उनके लम्बर स्पाइन की सर्जरी होने वाली है। अभिनेता ने हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल से अपनी हेल्थ अपडेट दी है।
विज्ञापन

 

अभिनेता की पोस्ट में क्या है?
शरत सक्सेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत के बारे में अपडेट देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अभिनेता को एक बड़ी सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्टर MRI मशीन से जुड़े हुए और कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा 'बॉम्बे अस्पताल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI।'

शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
यूजर्स और सेलेब्स ने दी दुआएं
अभिनेता की इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने उनके ठीक होने की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
  • अभिनेता सुधांशु पांडे ने लिखा, 'महाकाल आपको आशीर्वाद दें।'
  • निर्देशक राजीव राय ने लिखा, 'गुड लक और जल्द ठीक हों।'
  • अभिनेता अनूप सोनी ने लिखा, 'सर, जल्द ठीक हों।'
  • कॉमेडियन अली असगर ने लिखा, 'आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।'
  • टिस्का चोपड़ा ने लिखा, 'ढेर सारा प्यार और दुआएं भेज रही हूं, शरत सर।

अभिनेता ने अदा किया शुक्रिया
इतने सारे प्यार और शुभकामनाओं के जवाब में शरत सक्सेना ने कहा, 'आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे लिए दुआएं कीं। मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से ठीक से चल पाऊंगा और काम कर सकूंगा। आप सभी का धन्यवाद। शरत सक्सेना।'

काला हिरण: 'अभी फिल्म रिलीज के लिए तैयार नहीं', मेकर्स ने हाई कोर्ट में दी सफाई; जानें सलमान के वकील की दलील

विज्ञापन

शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
कौन हैं शरत सक्सेना
  • शरत सक्सेना बॉलीवुड के एक अनुभवी अभिनेता हैं। 
  • उन्होंने कई फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का किरदार निभाया है। 
  • उनकी कुछ यादगार फिल्मों में 'मिस्टर इंडिया', 'गुलाम', 'फिर हेरा फेरी', 'घायल', 'कृष', 'बजरंगी भाईजान' और 'शेरनी' शामिल हैं। 
  • उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल सिनेमा में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 
  • हाल ही में वह ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे।

महाकाव्य श्री रामायण कथा: हरियाणा के सीएम ने जारी किया फिल्म का पोस्टर, क्या बोले अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें