फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण: 'अभी फिल्म रिलीज के लिए तैयार नहीं', मेकर्स ने हाई कोर्ट में दी सफाई; जानें सलमान के वकील की दलील

Thu, 10 Sep 2026 05:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kala Hiran Case: अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण' पर विवाद जारी है। जहां एक तरफ मेकर्स कह रहे हैं कि यह सलमान खान के केस पर आधारित नहीं है, वहीं अदालत ने उनसे जवाब मांगा है।
 
विज्ञापन
काला हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'काला हिरण' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इल्जाम है कि यह फिल्म सलमान खान के काला हिरण वाले केस से प्रेरित है। इसलिए इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस फिल्म का केस चल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने क्या कहा है?
विज्ञापन


अदालत में क्या बोले मेकर्स?
गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म के मेकर्स ने कहा कि 'काला हिरण' अभी रिलीज के लिए तैयार नहीं है क्योंकि इसे अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन नहीं मिला है। यह बयान जस्टिस ज्योति सिंह के सामने दिया गया, जो बॉलीवुड स्टार सलमान खान की उस अर्जी पर सुनवाई कर रही थीं, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
 

दिल्ली हाई कोर्ट - फोटो : ANI
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने फिल्म निर्देशक से कहा कि वे सलमान खान की अर्जी पर दो हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करें। अगली तारीख से पहले जवाब का जवाब दाखिल किया जाए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की।

कोर्ट ने रिलीज की तारीख पर मांगा जवाब
कोर्ट ने निर्माता अमित जानी के वकील से कहा कि वह 14 सितंबर को फिल्म की प्रस्तावित रिलीज तारीख के बारे में जानकारी दें और तब तक आप इसे रिलीज नहीं करेंगे।

सलमान के वकील की दलील
वहीं सलमान खान के वकील ने कहा कि मेकर्स खुद कह रहे हैं कि फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है और अगर यह रिलीज होती है तो इससे खान को बहुत नुकसान होगा।
 

'कॉफी विद करण' में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को नहीं मिला सर्टिफिकेट
निर्माता के वकील ने कहा कि फिल्म रिलीज की स्थिति में नहीं है और इसे अभी सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाना बाकी है। इसका ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया गया है।

सलमान के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़ा है मामला
सलमान  खान की यह अर्जी उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा से जुड़े केस का हिस्सा है।

कोर्ट ने क्या आदेश दिया था?
इससे पहले जुलाई में, हाई कोर्ट ने खान की आपत्ति के बाद फिल्म के टीजर और उससे जुड़ी अन्य पोस्ट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने का अंतरिम आदेश दिया था।
 

सलमान खान, काला हिरण पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान की बायोपिक नहीं है फिल्म
मेकर्स ने यह साफ किया है कि यह फिल्म खान की बायोपिक नहीं है और वह ब्लैकबक विवाद से जुड़ी सार्वजनिक घटनाओं को मिटाने के लिए अपने पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

सलमान के वकील ने किया बचाव
खान ने मेकर्स की दलील का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने किसी घटना या सार्वजनिक चर्चा पर एकाधिकार का दावा नहीं किया है। उनकी शिकायत दर्शकों को आकर्षित करने के लिए उनकी पहचान और उनकी खास पहचान वाली चीजों, जैसे उनका आसानी से पहचाने जाने वाला ब्रेसलेट, कान की बाली वगैरह, के बिना इजाजत कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर थी।

इससे पहले की अर्जी में एक्टर ने कहा था कि 29 मई को जारी फिल्म के पोस्टर में उनकी तरफ साफ इशारा किया गया है। इसके बाद फिल्म का टीजर जारी किया गया था।

याचिका में कहा गया है कि भले ही राजस्थान की एक अदालत ने खान को आर्म्स एक्ट के तहत अपराधों से बरी कर दिया था, मगर पोस्टर में मुख्य किरदार के हाथ में बंदूक है, जो मानहानि करने वाला है।
 
विज्ञापन

'काला हिरण' फिल्म के खिलाफ सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी सलमान ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
खान ने इससे पहले अपने नाम, तस्वीरों, व्यक्तित्व और शक्ल-सूरत के बिना इजाजत इस्तेमाल को रोकने और अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स वेबसाइटों के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाई कोर्ट ने 11 दिसंबर 2025 को उनके पक्ष में अंतरिम आदेश पारित किया था।

फिल्म 'काला हिरण' के बारे में जानकारी
  • आपको बता दें कि फिल्म 'काला हिरण' के निर्देशक भरत एस श्रीनेत हैं।
  • अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। 
  • इसमें निकुंज अग्रवाल, ऋषभ अरोरा और राजेश दहिया जैसे कलाकार हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 14 सितंबर को रिलीज किया जाना था, मगर इसकी आधिकारिक रिलीज की तारीख का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें