बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी आने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी दी है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च होगा? शाहिद कपूर ने लिखा है, फिल्म जर्सी का ट्रेलर कल यानी 23 नवंबर शाम 5.30 बजे लॉन्च होगा। गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर सफेद जर्सी पहने स्टेडियम में बैट लहराते हुए दिख रहे हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने फिल्म के पोस्टर के कैप्शन में लिखा कि यह समय है ! हमने 2 साल तक इस भावना को आपके साथ साझा करने का इंतजार किया है। यह कहानी खास है। यह टीम खास है। यह किरदार खास है।आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को वह महसूस होगा जो मैंने उसे खेलते समय महसूस किया था।
शाहिद कपूर की तरफ से फिल्म का पोस्टर शेयर करते और ट्रेलर तारीख बताते ही उनके फैंस खुश हो गये हैं। इस पोस्ट के नीचे फैंस ने लिखा है कि वह इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। शाहिद कपूर की इस पोस्ट को अब तक 6 लाख 83 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं। फैंस पोस्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।