फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के वकील का सनसनीखेज दावा, बोले- आलिया का पहले पति से अब तक नहीं हुआ तलाक

Tue, 07 Feb 2023 12:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाजुद्दीन के वकील ने प्रेसवार्ता कर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि नवाजुद्दीन और आलिया का तलाक काफी पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों लगातार सुर्खियों बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन की मां और उनकी पत्नी आलिया के बीच चल रहे विवाद की वजह से अभिनेता ने घर से दूरी बना ली है। उन्होंने विवाद खत्म न होने तक घर से दूर रहने का फैसला किया है। इस बीच अभिनेता के वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आलिया को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' का साथ देना 'टाइगर' के लिए रहा खास, दोनों कलाकारों ने कहा- फिर से साथ काम करना शानदार

Trending Videos

नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन के वकील ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 2011 में आलिया उर्फ अंजलि कुमारी ने विनय भार्गव से शादी की थी। इसके बाद वह मुंबई आ गईं और अपना नाम बदलकर अंजना पांडे रख लिया। बाद में उन्होंने अपना नाम दोबारा बदलकर अंजना आनंद कर लिया। वकील ने बताया कि इसके बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया और अपना नाम जैनब रखा। फिर उन्होंने नवाजुद्दीन से शादी की और साल 2011 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। वकील ने दावा किया कि नवाजुद्दीन का करियर जैसे ही पटरी पर दोबारा आया आलिया फिर से उनकी जिंदगी में आ गईं। 
Paresh Rawal: कोलकाता हाई कोर्ट से परेश रावल को मिली बड़ी राहत, जानें क्या था पूरा मामला
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
वकील ने बताया कि इसके बाद आलिया ने साल 2020 में नवाजुद्दीन को फिर से तलाक का नोटिस भेजा, लेकिन इसके कोई मायने नहीं हैं क्योंकि दोनों काफी पहले ही अलग हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया है कि आलिया ने विनय को अब तक तलाक नहीं दिया है। नवाज के वकील के दावे के मुताबिक अलिया ने अपनी 8वीं की मार्कशीट में भी फर्जी तरीके से अपनी जन्मतिथि बदलवाई है। उनका दावा है कि मार्कशीट में डेट ऑफ बर्थ 1979 लिखा है जबकि पासपोर्ट पर 1982 लिखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन आखिरी बार फिल्म हीरोपंती 2 में दिखे थे। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अभिनेता जल्द ही अदभुत और टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं।
Akshay Kumar: 'कुछ तो शर्म कर लो' अक्षय ने ऐसा क्या कर दिया कि भड़क उठे लोग? जानें क्या है पूरा मामला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें