इस वीडियो को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'द एंटरटेनर्स 100 प्रतिशत शुद्ध देसी एंटरटेनमेंट नॉर्थ अमेरिका लाने के लिए तैयार है। अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए, हम लोग मार्च में आ रहे हैं'। बता दें, एंटरटेनर्स अक्षय कुमार के इंटरनेशनल टूर का नाम है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई थोड़ी तो रिस्पेक्ट कर लिया करो, हमारे भारत की।' ट्विटर पर लोग अक्षय को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अक्षय कुमार को कनैडियन कुमार तक कह दिया। बता दें कि अक्षय को उनकी सिटिजनशिप को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। एक्टर कई बार कह चुके हैं कि वह दिल से भारतीय हैं।
यह भी पढ़ें: लोगों को पसंद नहीं आया 'अलोन' में कपिल शर्मा का सीरियस अंदाज, बोले- जबर्दस्ती की एक्टिंग...