फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun kapoor: हीरो से विलेन बनकर बहुत खुश हैं अर्जुन कपूर, जताया अपने निर्देशक के प्रति आभार

Wed, 21 Feb 2024 11:29 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जुन ने इंडस्ट्री में कभी भी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं किया। चाहे यह मौका किसी फिल्म में लीड रोल करने का हो या फिर कोई ऐसी फिल्म हो, जिसमें दो हीरो हों जैसे ‘गुंडे’।‘की एंड का’ में एक हाउस हसबैंड का रोल करना भी उनके लिए एक मजेदार अनुभव रहा।
विज्ञापन
arjun kapoor - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
यह तो हमने आपको बताया ही था कि बाॅलीवुड स्टार अर्जुन कपूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। अब खबर यह है कि अर्जुन इस किरदार को निभाने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं और इस अलग तरह के किरदार को निभाने का मौका देने के लिए उन्होंने अपने निर्देशक का धन्यवाद भी किया है। अर्जुन का कहना है कि वह रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। उन्हें जहां इस इंडस्ट्री से प्यार है, वहीं अपने फैंस की भी वह खूब इज्जत करते हैं। 

इन दिनों खुश हैं अर्जुन 
अर्जुन की पिछली फिल्मों ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘कुत्ते’, ‘गुंडे, मुबारकां’ और ‘की एंड का’ में उन्हें अलग-अलग तरह के रोल्स करने का मौका मिला, जिन्हें निभाकर वह काफी खुश हैं। अब अपनी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के किरदार को अर्जुन बेहतरीन तरह से निभाना चाहते हैं। जब फिल्म में अर्जुन का पहला लुक नजर आया, तो ऐसे खूंखार विलेन को देखकर एक बार तो सभी की सांसे थम गईं। फैंस ने इसे काफी पसंद किया। यही वजह है कि अर्जुन ने अपनी करंट फिल्म के साथ-साथ अपनी पिछली फिल्म के निर्देशकों के प्रति भी अपना आभार जताया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Juhi Chawla: बेटी के जन्मदिन पर जूही ने किया ये नेक काम, पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम
विज्ञापन



विलेन का रोल लाया करियर में बदलाव
‘गुंडे’ फेम स्टार का एक हीरो से विलेन के रूप में नजर आना उनके करियर के लिए एक बड़ा बदलाव है। ‘सिंघम अगेन’ में वह हीरो अजय देवगन के किरदार को चुनौती देते नजर आएंगे। हाल ही में अर्जुन ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि विलेन का रोल निभाने का यह मौका मुझे दिया गया। फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखकर भी बहुत अच्छा लगा। इससे आगे भी बढ़िया काम करने की प्रेरणा मिलती है।‘अर्जुन की फिल्मों में एंट्री की बात करें, तो यह उनके लिए पहले से नियोजित नहीं था, बल्कि फिल्मों के लिए उनका प्यार ही था जो उन्हें इस ओर खींच लाया। अर्जुन बोले, ‘जब भी वह किसी रोल का चयन करते हैं, तो उनके लिए यह मायने रखता है कि इसकी कहानी क्या है, वह यह ज्यादा नहीं सोचते कि इसका उनकी इमेज पर क्या असर पड़ेगा।’

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया स्टार बना अनुष्का-विराट का बेटा 'अकाय'


नहीं महसूस किया असुरक्षित
अर्जुन ने इंडस्ट्री में कभी भी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं किया। चाहे यह मौका किसी फिल्म में लीड रोल करने का हो या फिर कोई ऐसी फिल्म हो, जिसमें दो हीरो हों जैसे ‘गुंडे’।‘की एंड का’ में एक हाउस हसबैंड का रोल करना भी उनके लिए एक मजेदार अनुभव रहा। हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ का अर्जुन कपूर का विलेन का लुक जारी किया गया। इंस्टाग्राम से अर्जुन के इस लुक को साझा किया गया। इसमें अर्जुन खून से लथपथ नजर आए, इसे काफी पसंद भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें