फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Juhi Chawla: बेटी के जन्मदिन पर जूही ने किया ये नेक काम, पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम

Wed, 21 Feb 2024 11:12 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज जूही की छोटी बेटी जान्हवी का जन्मदिन है। अपनी बेटी के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
जहान्वी मेहता, जूही चावला, जय मेहता - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूही चावला भले ही इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट फैंस के साझा करती रहती हैं। आज जूही की छोटी बेटी जहान्वी मेहता का जन्मदिन है। अपनी बेटी के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लिए हजार पेड़ भी लगाए हैं, जिससे उनकी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में रह सके।  
विज्ञापन


तस्वीर साझा कर दीं शुभकामनाएं 
जूही ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट साझा कर अनोखे अंदाज में अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें वे अपनी बेटी, पति जय मेहता और बेटे अर्जुन मेहता के साथ नजर आ रही हैं।



यह भी पढ़ें: DPIFF Awards 2024: अवॉर्ड शाम के चमकते सितारे बनकर उभरे शाहरुख-नयनतारा, यहां देखें विनर्स की लिस्ट
विज्ञापन


बेटी के जन्मदिन पर लगाए पेड़
तस्वीर के साथ जूही ने दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी छोटी बेटी जहान्वी के लिए उनके जन्मदिन पर एक हजार पेड़ लगाए हैं। मैंने इस आशा पेड़ लगाए हैं कि मेरी बेटी और उसकी आने वाली पूरी पीढ़ी स्वच्छ हवा में सांस ले सके और पक्षियों को देख सके। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेटी।'
विज्ञापन


जूही का वर्कफ्रंट
जूही चावला का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लाॅकबस्टर फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने वर्ष 1986 में 'सल्तनत' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'कयामत से कयामत तक', 'राजू बन गया जेंटलमैन', 'लुटेरे', 'हम हैं राही प्यार के' समेत कई फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री आखिरी बार वेब सीरीज 'हश हश' में नजर आई थीं, जो 22 सितंबर 2022 को अमेजॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस सीरीज में जूही चावला के अलावा सोहा अली खान, शहाना गोस्वामी, करिश्मा तन्ना, कृतिका कामरा और विभा छिब्बर मुख्य भूमिका में नतर आए थे। 'हश हश' सीरीज का निर्देशन तनूजा चंद्रा, कोपल नैथानी और आशीष पांडे ने किया था।

यह भी पढ़ें: Rakul Jackky Wedding: दो रीति-रिवाजों से आज सात फेरे लेंगे रकुल-जैकी, शादी के बाद होस्ट करेंगे पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें