फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लघु फिल्म 'पिंडदान' के निर्देशक को दी बधाई, दिव्यांश पंडित ने जताया आभार

Wed, 29 Nov 2023 12:02 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
विज्ञापन
निर्देशक दिव्यांश पंडित अपनी लघु फिल्म 'पिंडदान' को लेकर सुर्खियों में हैं। दिव्यांश पंडित की लघु फिल्म की कहानी पुलिस वालों पर आधारित है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच अब अमिताभ बच्चन ने पोस्ट साझा कर पिंडदान के लिए दिव्यांश पंडित को बधाई दी है। वहीं, पिंडदान के निर्देशक ने अभिनेता का आभार व्यक्त किया है।  
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने दी बधाई
दिव्यांश पंडित की लघु फिल्म 'पिंडदान' को लेकर अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बधाई दी है। अभिनेता ने दिव्यांश पंडित और पिंडदान की टीम को टैग करते हुए लिखा, 'टी 4842 सभी को शुभकामनाएं।' इसके जवाब में पिंडदान निर्देशक ने अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया। दिव्यांश पंडित ने लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद सर, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है, ढेर सारा प्यार और सम्मान सर।'



यह भी पढ़ें: Animal Advance Booking: 'एनिमल' की धुआंधार एडवांस बुकिंग जारी, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार रणबीर कपूर की फिल्म
विज्ञापन


पुलिस की वर्दी पर आधारित है कहानी
'पिंडदान' की बात करें तो यह दिव्यांश पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पुलिसवालों पर आधारित है, जो वर्दी में मजबूत दिखते है, लेकिन उसके पीछे छिपी कमजोरियों को नहीं देख पाते है। पिंडदान में अभिनेता जयपुरी और मशहूर सिंगर हसरत जयपुरी के पोते यतिन कार्येकर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


'पलटवार' होगी आगामी फिल्म
दिव्यांश पंडित के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'पलटवार' है। यह एक फीचर फिल्म होगी। दिव्यांश पंडित ने इस फिल्म की घोषणा संगीत निर्देशक के साथ की थी। दिव्यांश पंडित 'पलटवार' की शूटिंग साल 2024 में शुरू करेंगे। निर्देशक ने एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया था कि उनकी आगामी फिल्म 'पलटवार' की कहानी अहंकार, प्रतिशोध और पछतावे के ईद-गिर्द घूमती है।

यह भी पढ़ें: Rishab Shetty: 'ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बुरा संकेत...,' कन्नड़ फिल्मों को स्वीकार न करने पर बोले ऋषभ शेट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें