फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, 'देवी' को निहारती नजर आईं अभिनेत्री

Fri, 25 Nov 2022 11:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

12 नवंबर को करण और बिपाशा के घर शादी के पूरे छह साल बाद नन्ही सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद बिपाशा बसु ने अपनी बेटी 'देवी' की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।  
विज्ञापन
बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के लिए काफी खास रहा है। बीती 12 नवंबर को करण और बिपाशा के घर शादी के पूरे छह साल बाद नन्ही सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। बच्ची के जन्म के बाद ही अभिनेत्री ने अपने फैंस को उसके नाम की जानकारी दी थी। जहां अभिनेत्री की बेटी का नाम जान फैंस काफी खुश हुए थे, वहीं वह उनसे उनकी लाडली की एक झलक दिखाने की गुजारिश भी कर रहे थे। अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा करते हुए अब बिपाशा बसु ने अपनी बेटी 'देवी' की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है।  

विज्ञापन

12 नवंबर को माता-पिता बनने के तुरंत बाद ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी और उसके नाम का खुलासा फैंस के साथ कर दिया था। दोनों अपने जीवन में बेटी का स्वागत कर काफी खुश हैं। अपने इस नए सफर में दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस बिपाशा  की बेटी 'देवी' की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज अभिनेत्री ने अपनी बेटी देवी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बिपाशा ने देवी की तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने उसका चेहरा दिल वाली इमोजी से छिपा लिया है।    
Aneesa Sheikh: फैशन के जरिए भारत-पाक की दूरियां मिटाना चाहती है ये एक्ट्रेस, लहंगे के डिजाइन से आईं चर्चा में

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में जहां करण सिंह ग्रोवर अपनी राजकुमारी को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं बिपाशा बसु देवी को प्यार से निहारती दिख रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें वह स्वीट बेबी एंजल बनाने की रेसिपी साझा कर रही हैं। बिपाशा लिखती हैं, 'स्वीट बेबी एंजल बनाने की हम लोगों की रेसिपी...आधा कप तुम और आधा कप मैं...आधा कप मां का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद...3 बूंदें रेनबो की और इसके बाद क्यूटनेस और यमीनेस टेस्ट के अनुसार।'   
Nagma: ऋचा का समर्थन करने पर कांग्रेस नेता नगमा ने दी सफाई, बोलीं- मैंने सिर्फ सेना के दिग्गज का साथ दिया
विज्ञापन

बिपाशा द्वारा साझा की गई अपनी बेटी की यह पहली तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस देवी की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में लोग हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पूरे छह साल बाद उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं, जिसने उनके जीवन की खुशियों को दोगुना कर दिया है।
Squid Game: स्क्विड गेम फेम एक्टर हुए रिहा, साल 2021 में लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें