बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हिस्सा लेने के बाद सुर्खियों में है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान पूजा अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म डैडी से महज 17 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने के बारे में खुलासा किया।
'लोगों ने कहा इसका करियर खत्म'
हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म डैडी की थी तब वह सिर्फ 17 साल की थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "डैडी, दिल है कि मानता नहीं के बाद, सड़क एक हैट-ट्रिक की तरह थी। 19 साल की उम्र में मैं सुपरस्टार थी, 24 साल की उम्र में मुझे इंडस्ट्री ने कहा, 'ये तो खत्म हो चुकी है तो मैंने कहा कि इस इंडस्ट्री में जहां 24 साल की उम्र में लोग शुरुआत ही कर रहे होते हैं, लेकिन लोग पहले ही आपको गड्ढे में गिरा चुके होते हैं कि आपका काम खत्म हो गया।''
25 साल में छोड़ी एक्टिंग
बातचीत के दौरान पूजा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और 25 साल की उम्र में कैमरे के पीछे चली गई। उन्होंने कहा, '25 साल की उम्र में मैंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, तम्मन्ना बनाई। मैंने अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता, मुझे आत्मसंतुष्टि का एहसास हुआ, ऐसी फिल्म बनाने के लिए मुझे अपना आत्मसम्मान वापस मिला। मैं पूरा देश घूमी, लोगों से मुलाकात की, उस फिल्म ने चैरिटी के लिए पैसे जुटाए, मुझे अपना राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिर मैंने काजोल के साथ दुश्मन बनाई, फिर जख्म बनाई और बाकी इतिहास है।'
सनी लियोनी को किया लॉन्च
पूजा ने आगे कहा कि 21 साल तक मैने कैमरे का सामना नहीं किया क्योंकि वह सिर्फ फिल्मों का निर्देशन कर रही थीं। उनके अनुसार, उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उनका स्टारडम का दौर खत्म हो चुका है और वह एक फिल्म निर्माता के रूप में जीवन के एक नए चरण में एंट्री कर चुकी हैं। बता दें कि पूजा की आखिरी फिल्म जिस्म 2 थी और उन्होंने इस फिल्म में सनी लियोनी को लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें- Atlee Jawan: निर्देशक एटली की अब तक नहीं पिटी कोई फिल्म, जानिए हिट की गारंटी बन चुके 10 दिग्गजों के बारे में