हाल ही में चैतन्य ने अपने कमबैक पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं, जो अर्थपूर्ण हों और कुछ अलग हटकर हों। अभिनय मेरे लिए सिर्फ एक जॉब नहीं है, यह मेरा प्यार है, पैशन है'।
अभिनेता चैतन्य चौधरी ने टीवी शो 'कहीं तो होगा' के जरिए अपनी अच्छी पहचान बनाई। हालांकि, पिछले काफी वक्त से वह अभिनय से ब्रेक पर थे। अब फिर वह एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे हैं। इस बार वह पर्दे पर शिल्पा शेट्टी के पति की भूमिका में नजर आएंगे। जी हां, चैतन्य आगामी फिल्म 'सुखी' में शिल्पा शेट्टी के पति का रोल अदा करेंगे।
विज्ञापन
इस वजह से नहीं लिया कोई प्रोजेक्ट
हाल ही में चैतन्य ने अपने कमबैक पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं, जो अर्थपूर्ण हों और कुछ अलग हटकर हों। अभिनय मेरे लिए सिर्फ एक जॉब नहीं है, यह मेरा प्यार है, पैशन है। मैं अपनी कला की गहराई का पता करने के लिए इस प्रोफेशन में आया। एक जैसी भूमिकाएं मुझे अच्छी नहीं लग रही थीं, बस इसी बात ने मुझे अगला कदम बढ़ाने के लिए रोक दिया।'
Raj Kundra Birthday: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया
विज्ञापन
शिल्पा के लिए कही यह बात
चैतन्य का कहना है, 'मुझे उम्मीद है कि 'सुखी' मेकर्स को मेरा काम पसंद आया है और वे मुझे और मौके देंगे। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। शिल्पा शेट्टी जैसी स्टार के साथ काम करना वाकई बड़ी बात है। अमित साध भी शानदार एक्टर हैं। फिल्म में इन दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ा मौका है। बता दें कि 'सुखी' में शिल्पा और अमित साध के अलावा कुशा कपिला और किरन कुमार जैसे स्टार भी नजर आएंगे।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'सुखी' एक पंजाबी गृहणी सुखप्रीत की कहानी पर आधारित है। इस रोल को शिल्पा शेट्टी अदा कर रही हैं। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान वह एक दिन अपने स्कूल की रियूनियन में शामिल होने दिल्ली जाती है। इस दौरान वह ढेर सारे अनुभवों से गुजरती है और अपनी 17 साल पुरानी जिंदगी में लौट जाती है। फिर से वही पुराने दिन जीती है। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।
Jawan SFX: ‘जवान’ के वीएफएक्स बनाने वाली इस कंपनी को मिला सम्मान, अजय देवगन से फिर जुड़ा शाहरुख का नाता